Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मेडिकल स्टोर संचालक बिना डाक्टर के परामर्श के सर्दी जुखाम बुखार पिड़ित व्यक्तियो को नही उपलंब्ध करायेगे दवायें।

ब्रेकिंग न्यूज़ – 18/04/2021

हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली:- 18 अप्रैल 2021/ कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कोरोना संक्रमण के बड़ते प्रभाव को मद्देनजर रखते हुये जिले मे कोविड 19 के संभावित संक्रमित मरीजो की पहचान एवं उसके उचित प्रबंधन के लिए निर्देश दिये है कि जिले मे संचालित समस्त शासकीय अशासकीय चिकित्सलयो, समस्त नीजि चिकित्सको एवं चिकित्सा व्यावसाय मे सलग्न सभी व्यक्तियो के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि उनके चिकित्सालयो मे उपचार परार्मश हेतु आने वाले व्यक्तियो मे यदि कोविड 19 के संभावित लंक्षण जैसे सर्दी, जुखाम, बुखार आदि है तो उनकी सूची संलग्न प्रारूप अनुसार संधारित कर अनिवार्य रूप से नजदीकी फीवर क्लीनिक मे जाकर कोविड 19 का चेकअप कराये जाने के लिए परामर्श प्रदान करेगे।

वही समस्त मेडिकल स्टोर संचालको को निर्देश दिये गये है कि कोविड 19 के संभावित लक्षण जैसे सर्दी जुखाम बुखार आदि स्वास्थ्य समस्याओ से पिड़ित व्यक्तियो को बिना चिकित्सक के परामर्श के दवाये प्रदान नही करेगे। यदि कोविड 19 के संभावित लंक्षणो से पिड़ित व्यक्ति दवा के लिए मेडिकल स्टोर मे आता है तो उनकी सूची तैयार कर अनिवार्य रूप से उन्हे नजदीकी कोविड सेंटर मे देना सुनिश्चित करेगे। जारी आदेश मे उल्लेख किया गया है कि निर्देशो का उल्लघन करने वालो के विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 58 तक एवं आईपीसी की धारा 188 एवं अन्य सुसंगत प्रावधानो के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...