ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 18/04/2021
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन बढ़ते हुये कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सिंगरौली अमला द्वारा शहरी क्षेत्र में जगह – जगह फायर ब्रिगेड वाहन के माध्यम से शहर को सेनिटाइजेशन किया गया और वही कोरोना संक्रमित पाये गये लोगो के घरों में आयुशलेट हुये हैं उनके घरों के चारो तरफ़ नगर निगम के सफाई मित्र कोरोना योद्धा द्वारा सेनिटाइजेशन किया जा रहा है ।
वही नगर निगम की एआईसी टीम द्वारा “2 गज की दूरी मास्क है जरूरी” के तहत टीम के सदस्यों द्वारा तिराहे – चौराहे पर कोरोना गाइडलाइन की समझाइस दिये जा रहे ।
मौके पर नगर निगम एसडीओ रत्नाकर गजभिये, उपयंत्री अनुज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी, एआइसी टीम के हेड आशीष शुक्ला व सदस्य सहित अन्य सफाई मित्र कोरोना योध्दा मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
अपील है कि “2 गज की दूरी – मास्क है जरूरी” के तहत बेवजह अपने घरों से बाहर न निकले और वही मास्क लगाना और 2 गज की दूरी बनाये रखना अपनी सुरक्षा है ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
