ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 16/04/2021
स्थानीय दुकानदारों का आरोप पुलिया ऊंचा होने से दुकानों में घुसेगा नाली का पानी, सुधार करने की मांग
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली बैढन के आदर्श वार्ड 40 में गल्ला मंडी (पोस्टमार्टम हाउस के पास) पानी की निकासी हेतु पुलिया का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमे गड़बड़ झाला देखने को मिला है लोगो का कहना व कार्य स्थल को देखने से लग रहा है की इस कार्य में मिलीभगत कर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।
वही पुलिया निर्माण कार्य मे नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है जिसमें गड्ढा खोदकर मिट्टी में डालकर पुलिया का निर्माण कार्य किया जा रहा है और वही पुलिया (ढोला) के नीचे सीमेंट कंक्रीट नहीं डाला गया है और पुलिया की मोटाई ऊँचाई होने के कारण नगर निगम द्वारा निर्मित के दुकानों के अंदर पानी घुसने की संभावना बनी हुयी है ।
स्थानीय दुकानदार बताते हैं कि सड़क से ऊंचा पुलिया निर्माण होने से बरसात के दिनों में नाली का गंदा पानी बहने वाला दुकानो के अंदर घुसेगा और वही समय रहते अभी सुधार की अति आवश्यकता है ।
इनका कहना है
नगर निगम उपयंत्री पी.के. सिंह से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि जहां पर कीचड़ वगैरह रहता है वहां पर सीमेंट कंक्रीट की ढलाई की जाती है और यहां पर सीमेंट कंक्रीट की कोई आवश्यकता नहीं है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal
