Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु नगर निगम अमला का फरमान, गल्ला मंडी में नहीं लगेगी सब्जी की दुकाने, सुबह से ननि अमला मुस्तैद

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 15/04/2021

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिले भर में तेजी से बढ़ते हुये कोविड-19 संक्रमण को देखते हुये कोरोना संक्रमण न फैलने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आज तड़के सुबह होते ही नगर निगम के अधिकारियों द्वारा बैढन के गल्ला मंडी में पहुँचकर सब्जी की दुकाने को न लगाने को लेकर के लिये समझाइस देते हुये दिखे ।

वहीं आज नगर पालिक निगम सिंगरौली अमला द्वारा समझाइस दी गयी कि “2 गज की दूरी मास्क है जरूरी” के तहत कोविड – 19 के नियमो का पालन करते हुये फुटपाथी सब्जी दुकानदारो को समझाइस दी गयी कि एक – दूसरे से 2 मीटर की दूरी पर ही सब्जी दुकान बैढन के मेन रोड के यातायात तिराहे से ताली – बिलौंजी के बने हुये फुटपाथ पर सब्जी का दुकान लगाये और मास्क का उपयोग जरूर करें ।

मौके पर नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, आर.के. जैन, लेखाधिकारी- सत्यम मिश्रा, एसडीओ रत्नाकर गजभिये, उपयंत्री पी.के. सिंह, अनूज सिंह, स्वच्छता निरीक्षक संतोष तिवारी, वार्ड प्रभारी एलके सिंह, आईपी नागर, रामदास, अशोक त्रिपाठी, रोहित चौरसिया सहित नगर निगम के सफाई मित्र मौजूद रहे ।

अपील:-कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु करें नियमो का पालन 2 गज की दूरी,मास्क है जरूरी।।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...