Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नगरीय क्षेत्र के मुख्यालय के वार्डो में हाथ ठेला और साइकिल से पानी का परिवहन करने को है लोग मजबूर हैण्डपम्प उगल रहा है गर्म हवा।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/04/2021

ग्रीष्म ऋतु आते ही हैंडपंप पानी की जगह उगल रहा है गर्म हवा

नल जल योजना के तहत लगे नल पड़ा बंद, बार-बार पानी पाइप लाइन फूटने से होती है परेशानी

BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन ग्रीष्म ऋतु शुरुआत होते ही जल स्तर नीचे चले जाने के कारण जगह – जगह लगे हुये शासकीय व अशासकीय हैंडपंप पानी की जगह गर्म हवा उगल रहे हैं और वहीं नगर निगम क्षेत्र के कई इलाके में हैंडपंप खराब होने के कारण पीने के पानी के लिये लोगो को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है ।

वही जगह – जगह यह देखा जा रहा है कि पानी के लिये संघर्ष करना पड़ रहा है कहि हाथ ठेला तो कहि साइकिल से डिब्बों में पानी भरकर परिवहन किया जा रहा है ।

नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा नल जल योजना के तहत घरों में नल कनेक्शन तो किये गये हैं जिसमें अभी हाल ही में कही 7 दिन से कही 5 दिन और कहि 4 – 3 दिन से नल में पानी नही आ रहा है जिससे पीने का पानी की किल्लते और बढ़ गयी हैं ।

वही गनियारी – बैढ़न – टिकुरी टोला, शांतिनगर, बीपीएल आवासीय कॉलोनी, पहाड़ी टोला शर्मा कालोनी सहित अन्य वार्ड वासी बताते हैं कि नल में पानी आना लगभग 1 वर्ष से शुरू हो गया है समय-समय पर पानी पाइप लाइन फूटने के कारण मटमैला व गंदा पानी आता है और कभी – कभार नालियों का बदबूदार नल के टोटियों से पानी आता है और यह अक्सर समस्याएं बनी हुयी है और वही बीच – बीच मे पानी पाइप लाइन फूटकर कभी नालियों में बहता है तो कभी सड़कों पर पानी बहता है और महीने भर में 18 से 20 दिन तक नल में ही पानी आता है बाकी आये दिन नल में पानी न आने की समस्या बनी रहती है और यह शासन की महत्वपूर्ण योजना नल जल केवल नाममात्र का रह गया है और वही नल कनेक्शन मूकदर्शक बनकर रह न जाये ।

इनका कहना है

नगर निगम के प्रभारी अधीक्षण यंत्री आर.के. जैन से जानकारी ली गयी तो उन्होंने बताया कि पानी पाइप ठीक हो गया है और आज दोपहर 2:00 बजे सभी पानी की टंकियों में पानी भरा दिया जायेगा और कल दिनांक सुबह लगभग 9:00 बजे अपने टाइम पर प्रतिदिन की तरह पानी चालू हो जायेगा ।

वहीं स्थानीयो ने मांग की है कि गर्मी के मौसम में लगे हुये हैंड पंप को नगर निगम प्रशासन द्वारा सुधारा जाये और वही सुचारू रूप से नल कनेक्शन के माध्यम से पीने का पानी उपलब्ध हो सके ।

Owww.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...