
बलिया।ओवरब्रिज पर गुरुवार की दोपहर बोलेरो की टक्कर से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। आंखों के सामने मौत का नंगा तांडव देख लोगों का कलेजा कांप गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। वहीं, घटना के बाद चालक बोलेरो सहित भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
सुखपुरा थाना क्षेत्र के सोबइबांध निवासी दयानंद तिवारी (69) स्टाफ नर्स से सेवानिवृत्त पत्नी कमलावती (66) के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के अधिवक्ता नगर में रहते थे। गुरुवार की दोपहर पत्नी के साथ ओवरब्रिज से होकर कही जा रहे थे, तभी बेकाबू बोलेरो ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कमलावती हवा में उड़ते हुए ओवरब्रिज से नीचे गिर कर काल के गाल में समा गई। वही, पति दयानंद तिवारी बोलेरो से ही कुचलकर मौत की नींद सो गये।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal