हिम्मत समाचार/(राजकुमार सिंह/बरुन कुमार) सिंगरौली/अखिल भारतीय किसान सभा मध्य प्रदेश का रीवा से किसान आंदोलन के समर्थन में तीनो बिलों की वापसी और एम.एस. पी. पर कानून बनाने को लेकर 14/03/2020 को रीवा के करहिया मंडी से किसान महापंचायत करने हेतु जन जगरूकता किसान रैली को अरविंद श्रीवास्तव और राकेश टिकैत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो की किसान महापंचायत यात्रा करहिया मण्डी से शुरू होकर

रीवा,चुरहट,बरगवां,डिहुली,पटपरा,कमर्जी,सीधी,टिकरी,मड़वास,मझौली,व्यवहारी,ककरी,टेटका,शहडोल,गोहपारू,कन्नौदी,बढार,जोधपुर,सिंहपुर,लालपुर,धनपुरी,अमलई,अनूपपुर,छुलहा,जतहरी,वेंकटनगर,लहरपुर,पचौरा,जरियारी,खुटा टोला, भालू माणा, आमा डाढ, धुर्वी सिंह,धनगवा,खान गांव,बिजरी,आमगवा,सारंगढ़,राजनगर,चौड़ीचौड़ी,केशवाही,जैतपुर,भेडिहा,चन्नौडी,रस्मौनी,अमझौर,दरौली,सीधी,पंचसुतली,अस्वेतपुर,भमहरा,देवराव,टमसार,कुशमी,भुईमाण,चमारीडोड,झारा,समुन,सरई,दियागड़ई,तिनगिड़ी,उजौनी,बरगवा,डगा,कनई,नवगई,गड़ेरिय,परसौना,तेलाई,पचौर,कचनी,से होते हुए माजन मोड़ बैढन सिंगरौली में पहुच कर शहीदे भगत सिंह के शहादत दिवस के दिन 23/03/2021 भगत सिंह की शहादत दिवश मना कर किसान महापंचायत यात्रा का समापन किया गया किसान यात्रा में संजय नामदेव ,श्रवन श्रीवास्तव ,जनक राठौर,पवन नामदेव,हनुमान बैश्य अदि लोगो की सराहनीय भूमिका रही यात्रा रीवा से प्रारम्भ होकर गाव गाव जाकर किसानो को एक जुट कर किसान आन्दोलन के समर्थन में एक होने की अपील करते हुए संजय नामदेव ने कहा की अगर किसानो की मांगे पूरी नही हुई तो अगली यात्रा पुरे मध्य प्रदेश या जरूरत पड़ी तो पुरे देश में निकाली जाएगी वैसे भी अभी करीबन 350 किसान संगठन इस आन्दोलन में शरीक है जो अपने अपने क्षेत्र में यात्रा निकाल कर किसानो को एक जुट करने का काम कर रहे है | ये लड़ाई मात्र किसानो की नही है ये लड़ाई हर मेहनत कस की है जो किसानो का उगाया अन्न खाता है ये उसकी लड़ाई है अन्न तिजोरी की वस्तु बन गयी तो इस देश का हर ब्यक्ति प्रभावित होगा |अगर ये कानून आ गया तो किसान बेघर हो जायेंगे और उनके पास मजदूरी के अलावा कुछ नही बचेगा|
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal