Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एसडीएम माडा की बड़ी कार्यवाही ,मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत हानिकारक पदार्थों से आइसक्रीम बनाने वाली दो फैक्ट्रियां सील की गई।

ब्रेकिंग न्यूज़ – 23/03/2021

हिम्मत समाचार -(राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :-आज दिनांक 23 मार्च 2021को मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सिंगरौली के मार्गदर्शन में एसडीएम माड़ा सुश्री सम्पदा सराफ के द्वारा की गई बड़ी कार्रवाई पूर्व में कलेक्टर सिंगरौली द्वारा आदेशित किया गया था कि अभियान

चलाया जाकर खाद्य विक्रेताओं द्वारा विक्रय की जा रही खाद्य सामग्री की जांच करें एवं निर्धारित मानकों के विरुद्ध और अवमानक खाद्य पदार्थ विक्रय किए जाने पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई करें जिस के संदर्भ में आज एसडीएम माडा सुश्री संपदा सराफ के द्वारा इस अभियान के अंतर्गत माड़ा क्षेत्र में आईसक्रीम बनाने वाली फैक्टरियों की जाँच की गई।

फैक्टरियों में ना खाए जा सकने वाले जहरीले पदार्थ जैसे कि इलेक्ट्रोप्लाटिंग पाउडर को चीनी के स्थान में उपयोग किया जा रहा था वही इन फैक्ट्रियों में साफ सफाई का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रखा गया था ।खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा सैम्पल लिए जाने के उपरांत इन दोनों फैक्ट्रियों को सील किया गया।

कार्यवाई के दौरान प्रभारी तहसीलदार माड़ा श्री दिवाकर सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री ओ.पी.साहू, चौकी प्रभारी बालेन्द्र त्यागी एवं अन्य राजस्व व पुलिस का अमला मौजूद रहा।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...