Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जिले के चर्चित एनसीएल परीक्षा में फर्जीवाड़े का एक आरोपी चढ़ा मोरवा पुलिस के हत्थे लम्बे अर्से से फरार वारंटी भी हुआ गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन फरार अपराधियों के धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मोरवा पुलिस को एक और सफलता मिली है और वही आज मोरवा पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है ।

जिसमे एक जिले के चर्चित एनसीएल परीक्षा मे वेरीफिकेशन मे पकड़ाये परीक्षार्थी सहित 10 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है जो दिनांक 29/11/2020 को एचईएनएम आपरेटर पद हेतु एनसीएल की परीक्षा हुयी थी जिसमे आरोपी परीक्षार्थी जयप्रकाश कुशवाहा पिता स्व. रमाशंकर कुशवाहा उम्र 30 वर्ष निवासी सा. सरसवाह जारा थाना बरगवां परीक्षा में अपने जगह किसी अन्य को बैठाकर परीक्षा दिया जो 76 अंक लाकर उत्तीर्ण हुआ जो दिनांक 13/03/2021 को एनसीएल मुख्यालय मोरवा वेरीफिकेशन कराने आया था जहां पर फोटो मिलान न होने से पकड़ा गया था जिसे थाने लाकर सख्ती से पूछताछ करने पर अपना अपराध कबूल किया जिस पर थाना मोरवा मे आरोपी के खिलाफ अप. क्र. 178/2021 धारा 419, 420, 467, 468 ता.हि. का दर्ज किया जाकर कल दिनांक 15/03/2021 को गिरफ्तार कर आज न्यायालय बैढन पेश किया गया ।

वहीं फरार आरोपियो की गिरफ्तारी मे आज वारंटी सुखराम पिता बुधराम खैरवार निवासी अजगुढ बगैया थाना चितरंगी को धारा 325 भा.द.वि मे गिरफ्तार किया गया जिसे आज न्यायालय बैढन पेश किया गया ।

उक्त गिरफ्तारी करने मे उपनिरीक्षक सरनाम सिह बघेल, सउनि साहबलाल सिंह, प्रआर, संतोष सिंह चन्देल, संजय सिहं परिहार, विजय बहादुर सिहं, आर. सुबोध सिंह तोमर, म.आर.पूजा त्रिपाठी, सैनिक कुन्जराज सिंह चौहान शामिल रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...