बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कोरोना की फिर से बढ़ते प्रकोप को देखते हुये निगम द्वारा गठित टीम द्वारा यातायात चौराहे में चालानी कार्यवाही की गयी और बिना मास्क पहने घूमने वाले लोगो को समझाईस के साथ स्वयं की सुरक्षा ही बचाव है और वही मास्क जरूर लगाये और चलानी कार्यवाही से बचे ।

नगर निगम आयुक्त आर.पी.सिंह के निर्देश व उपायुक्त आर.पी. बैस के मार्गदर्शन में तात्कालिक रूप से टीम सक्रिय होकर शहरी क्षेत्रों में जागरूकता करने के साथ चालानी कार्यवाही शुरू करके सभी नागरिको को प्रेरित भाव से कोरोना से बचने की सलाह देती रही और वही मंगलवार शाम को हुई चालानी कार्यवाही में 17 लोगो का चालान काटा गया ।
उक्त कार्यवाही में टीम में स्वच्छता निरीक्षक सन्तोष तिवारी, जितेंद्र सिंह, स्वच्छता उप पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी, आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला, जोनल मैनेजर विवेक सिंह के साथ आईईसी टीम से रोहित चौरसिया, अभय पाण्डेय, प्रदीप तिवारी, राजन पाण्डेय, नरेंद्र चौबे, निहाल सिंह मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal