Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सोनभद्र में बोले राष्‍ट्रपति- आदिवासी और वनवासी समाज के विकास बिना देश का विकास संभव नहीं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द बभनी स्थित सेवा कुंज आश्रम में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे।

सोनभद्र से देवराज की रिपोर्ट

हिम्मत समाचार/सोनभद्र/ राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द 14/03/20 रविवार की सुबह 10.20 बजे सेना के विशेष हेलिकॉप्टर से बभनी स्थित सेवा कुंज आश्रम में बनाए गए हेलीपैड पर पहुंचे। जहाँ जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका भभ्य स्वगत किया। इस दौरान उनके साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल भी मौजूद रहीं।

आदिवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि – आदिवासी और वनवासी समाज के विकास के बिना देश के विकास की कल्‍पना संभव नहीं है। भगवान राम ने भी जो विजय प्राप्‍त की वह भी इनको साथ लेकर चले। आहवान किया कि संस्‍कृति और देश की रक्षा समानत परंपराओं के साथ करें। वनवासी समाज की दशा पर चिंता व्‍यक्‍त की और कहा कि वनवासी समाज का का असली स्‍वरूप के लिए सोनभद्र में समय बिताना होगा। मुझे खुशी हो रही है कि यहां सेवा कुंज आश्रम अपने प्रयास से उनको आगे बढ़ा रहा है।

मुख्‍यमंत्री के भाषण का संज्ञान लेते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा के बाद बच्‍चों को बाहर नहीं जाना होगा। उन्‍हें सोनभद्र में ही मेडिकल कालेज में पढ़ने और चिकित्‍सक बनने का सौभाग्‍य प्राप्‍त होगा। जिस तरह से सेवा आश्रम काम कर रहा है और सरकार कार्य कर रही है उससे लगता है कि इस इलाके सहित छत्‍तीसगढ़, झारखंड, बिहार और मध्‍य प्रदेश का भी विकास होगा और यह देश के समृद्धतम इलाकों में शुमार होगा। कहा कि बीस साल पहले आये थे जब आश्रम के लिए जमीन खरीदी जा रही थी और पूछा कि क्‍या करेंगे तो जवाब मिला कि बच्‍चों को शिक्षित किया जाएगा। आज इसका सदुपयोग देखकर गौरव हो रहा है।

राष्‍ट्रपति ने संबोधन की शुरुआत में लोगों से उनकी की भाषा में संवाद किया और कहा कि – ‘सबन भाई-बहिनी को माई बिंध्यवासिनी का अउर ज्वाला देवी के आशीर्वाद लेवे और अपने बनवासी समाज के भाई-बहिनी से मिले हम ई सोनाञ्चल में आज आइल हई। आज मुझे भगवान बिरसा मुंडा जी का स्मरण हो रहा है। उन्होंने अंग्रेजों के शोषण से वन संपदा और वनवासी समुदाय की संस्कृति की रक्षा के लिए अनवरत युद्ध किया और शहीद हुए। उनका जीवन केवल जनजातीय समुदायों के लिए ही नहीं बल्कि सभी देशवासियों के लिए प्रेरणा और आदर्श का स्रोत रहा है।’

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने किशोरी से संवाद किया। वहीं आदिवासी और वनवासी समाज के अक्षम बच्‍चों को खोजकर उनको पढ़ाने का इंतजाम करने के लिए सरकार की ओर से पहल करने की जानकारी भी दी। हर घर नल और हर घर जल योजना को शुरू करने की जानकारी देते हुए स्‍वच्‍छ जलापूर्ति के लिए अपनी वचनबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में भारी संख्या में जनता ने हिस्सा लिया।।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...