Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न,संभाग के पदाधिकारियों सहित संभागीय अध्यक्ष ने बैठक में किया शिरकत,सैकड़ों की तादात में करणी सैनिक रहे उपस्थित

बढ़ता कारवाँ न्यूज (BK NEWS)
सिंगरौली//बैढन //राघवेन्द्र सिंह गहरवार
📱08878004242

BK NEWS//सिंगरौली:– सिंगरौली जिले में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न हुआ जिसमें संभागीय पदाधिकारियो सहित संभाग के संभागीय अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह बबलू ने शिरकत किया वही सैकड़ो की तादात में करणी सैनिक उपस्थित रहे जहाँ जय महाराणा,जय भवानी,जय राजपुताना के नारो से गूंजता रहा।

आज के बैठक के मुख्य अतिथि श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के संभागीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह “बबलू भैया” रहे साथ में संभाग संगठन मंत्री,संभाग महासचिव, संभाग संयोजक,संभाग प्रवक्ता के अलावा संभागीय व जिला के संरक्षकर व मंडल एवं सिंगरौली जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का नेतृत्व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष कुंवर दिग्विजय सिंह ने किया। तहसील व मंडल समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे बैठक में पूर्व माह में की गई कार्यक्रमों की समीक्षा एवं आगामी माह की रूपरेखा तय की गई

संभाग के पदाधिकारियों में मुख्य रुप से संभाग अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह बबलू के द्वारा संगठन के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए संगठन के एक-एक कार्यकर्ता पदाधिकारी को संगठन की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया वही अपने उद्बोधन में संभाग अध्यक्ष ने आगामी वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी महाराज की जयंती धूमधाम से मनाने हेतु अभी से जिला स्तर से लेकर के ग्राम स्तर तक जनसंपर्क कर प्रतिदिन सभी करणी सैनिकों को 1-1 क्षत्रिय परिवार से मिलने हेतु अनुरोध किया था उन्होंने कहा कि इस बार का आयोजन में सबकी जिम्मेदारी और सहयोग रहे वही समस्त करणी सेना परिवार के सदस्य की होनी चाहिए कोई भी क्षत्रिय परिवार छूटने ना पाए इस हेतु जिला पदाधिकारियों को भी मेहनत करते हुए 1-1 परिवार की सूची बनाने हेतु आग्रह किया गया वही अंत में सिंगरौली जिले के पांचों तहसील अध्यक्ष का परिचय लिया गया एवं उनके द्वारा तहसील स्तर एवं मंडल स्तर पर की जा रही कार्यकारिणी घोषणा हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में सैकड़ों की तादात में करणी सैनिक युवाओं का आगमन हुआ जिसको देखते हुए संभाग अध्यक्ष द्वारा जिले के समस्त पदाधिकारियों के साथ साथ सिंगरौली जिले टीम के 1 करणी सैनिको व टीम जिला अध्यक्ष,जिला संयोजक,जिला संगठन मंत्री व सभी पदाधिकारियों व क्षत्रिय परिवार को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन को सशक्त करने हेतु बार-बार अनुरोध किया।समापन क्रम में आभार प्रकट करने हेतु जिला के प्रवक्ता कुंवर धीरज सिंह परिहार जी को आमंत्रित किया गया जिन्होंने आए हुए समस्त क्षत्रिय सरदारों का हृदय से स्वागत अभिनंदन वंदन करते हुए आभार प्रकट किया

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...