ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 22/02/2021
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी – रामकृष्ण पाण्डेय की रिपोर्ट) बैढन/माड़ा थाना अंतर्गत विगत दिवस कल दिनांक 21/02/2021 की रात लगभग 8:00 बजे ग्राम बसौड़ा महामाया क्रेशर के पास मुकेश कुमार नाई पिता स्व. विजय कुमार नाई उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम – बड़गड़ जो सैलून का दुकान बंद करके अपने मोटर साइकिल से सवार होकर घर जा रहे तभी रास्ते में ट्रक और मोटरसाइकिल में भिड़ंत होने के बाद स्थानीयों ने आनन – फानन में उपचार हेतु ट्रामा सेंटर बैढन भेजा गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया वही रास्ते मे मौत हो गयी ।

वही बताते है कि मुकेश नाई के पत्नी के अलावा लगभग 1 वर्ष का एक पुत्र है और वही तीन भाई थे अब जो एक भाई मुकेश नही रहा और घर में मातम का माहौल छा गया है और परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है और बैढन के पोस्टमार्टम हाउस में शव का पीएम कराकर अंतिम संस्कार हेतु गृहग्राम बड़गड़ भेजा गया ।
परिजन बताते है कि मुकेश नाई प्रतिदिन की तरह अपना सैलून का दुकान बंद करके अपने घर मोटरसाइकिल से जा रहा था तभी तेज गति से आ रही शासकीय खाद्यान्न लदी ट्रक एलपी क्र. एमपी 66 एच 0969 ने सामने से मोटरसाइकिल सवार मुकेश कुमार नाई को ठोक दिया सिर और हाथ – पैर में गंभीर चोटें आयी जिसे आनन-फानन में जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया और वही स्थिति को देखते हुये प्राथमिक उपचार के बाद नेहरू शताब्दी चिकित्सालय जयन्त के लिये रेफर कर किया था और नेहरू चिकित्सालय गेट के पास पहुंचते ही उपचार के पूर्व रात लगभग 2:00 बजे मुकेश कुमार नाई ने दम तोड़ दिया ।
वही खबर लिखे जाने तक जानकारी के अनुसार माड़ा पुलिस थाना द्वारा शासकीय खाद्यान्न लदी ट्रक को थाना में खड़ा कराया गया है और वही माड़ा थाना पुलिस जांच में जुटी है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal