Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

राहगीरी (स्वच्छता का खुला मंच) का आयोजन नवजीवन में प्रत्येक रविवार आयोजित हो रहे नागरिक भागीदारी के कार्यक्रम में हुये शामिल खेल – खेल में स्वच्छता के तहत आयोजित हुआ फुटबॉल मैच

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन जिला कलेक्टर व नगर पालिक निगम सिंगरौली प्रशासक राजीव रंजन मीणा के निर्देशानुसार और निगमायुक्त आर.पी. सिंह के मार्गदर्शन में राहगीरी(स्वच्छता का खुला मंच) का आयोजन शिवाजी कॉम्प्लेक्स दुर्गा मंडप नवजीवन विहार में आयोजित हुआ ।

जिसमे स्वैच्छिक समर्पित कार्यक्रम में हजारों नागरिको ने सहभागिता की इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम में सबकी सहभागिता रही ।

डांस के माध्यम से योक्सी डांस स्टूडियो,नन्दनी,अमृता,तमन्ना, आयुषी,पारुल, निःशुल्क कौशल कोचिंग सेवा मुन्नी, प्रत्युषा, सोनम, स्वेता,अनन्या, शासकीय हाईस्कूल शाहपुर, मनीषा,शिवम, राजकुमार, प्रेरणा, रेणु, अखिलेश,शांति,आशा,भीम एंड टीम, धीरज एंड टीम, पायल, प्रिंसी,काजल, शशि,पार्थवी, कविता,सरिता,सुनीता,रिया, सौम्या, स्मिता,मुस्कान,तम्मना,मनीषा ने अपनी नृत्य कला की प्रस्तुति दी।

गायकी में नीरज कुशवाहा, रिया गिल,पंकज शाह,प्रिति वर्मा,नरेंद्र चौबे,सुशीला ने अपनी आवाज से छटा बिखेरा।

मिमिक्री में रोहित कुमार पाल और आदित्य सिंह,कमलेश भंडारी,रानी,प्रसून पाण्डेय, शैलेन्द्र सिंह,अंश गोयल द्वारा स्पीच और कविता के माध्यम से प्रस्तुति दी और वही कचनी के लोकल नृत्य ग्रुप ने समा बाधा।

नुक्कड़ नाटक में स्वच्छता की महत्वता हाई स्कूल शाहपुर के बच्चों द्वारा प्रस्तुति दी गयी वही काम्प्लेक्स की दीवारों को रंगों से सजाने में हाईस्कूल शाहपुर, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल (कन्या) विन्ध्यनगर, डीएवी विन्ध्यनगर, युग चेतना स्कूल और निःशुल्क कौशल कोचिंग सेवा के बच्चों ने भागीदारी की और
सभी प्रतिभागियों की सुंदर प्रस्तुति पर उन्हें निगम द्वारा जुट के थैले और गीले कचरे से जैविक खाद बनाने हेतु डस्टबिन उपहार स्वरूप प्रदान किया गया ।

वही नवजीवन रहवासी कल्याण समिति से श्यामलाल अग्रवाल और एसएन बंसल ने प्रतिभागियों को उपहार देकर उत्साहबर्धन किया ।

खेल – खेल में स्वच्छता का आयोजन-

इसके बाद राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में इंडियन आर्मी और बार्सिलोना के बीच फुटबॉल मैच का आयोजन हुआ जिसमें 1-1 से बराबरी के बाद पेनाल्टी दौर में बार्सिलोना 5-4 गोल से मैच की विजेता रही जिन्हें स्वच्छता निरीक्षक जितेंद्र सिंह और सन्तोष तिवारी सहित सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह ने किया और इस मैच के आयोजन में फुटबॉल के बरिष्ठ खिलाड़ी असगर अली और उप स्वच्छ्ता पर्यवेक्षक अशोक त्रिपाठी ने सहयोग दिया।

उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथी के रूप में निवर्तमान महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार, कार्यपालन अधिकारी व्हीपी उपाध्याय, सहायक यंत्री रत्नाकर गजभिये, स्वच्छ भारत अभियान नोडल अधिकारी सन्तोष पाण्डेय की उपस्थिति रही और स्वच्छ्ता समन्वयक अमित कुमार सिंह, सिटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह, डिवाइन प्रोजेक्ट हेड नितेष सिंह, मैट्रिक्स हेड गिरजा शंकर ने आयोजन में प्रमुख भूमिका अदा किया और उक्त कार्यक्रम का संचालन सिटाडेल आईईसी मैनेजर आशीष शुक्ला ने किया ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...