बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, निकाली गयी मनमोहक झांकियां
नगर निगम झाँकी में आया प्रथम स्थान, जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किये गये सम्मानित
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर जिला मुख्यालय के राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीधी /सिंगरौली सांसद श्रीमती रीति पाठक, विशिष्ट अतिथि सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य, देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा के अध्यक्षता में जिले के कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और इसके उपरांत मध्यप्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जिसमें प्रदेश भर के तमाम जनकल्याणारी योजनाये व विकास कार्य चल रहे एवं होने वाले विकास कार्य को विस्तार से कलेक्टर श्री मीणा द्वारा संदेश का वाचन किया ।

वही इस अवसर राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम में वही परेड में मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल कमांडर बीआर को प्रथम स्थान, मध्य प्रदेश जिला पुलिस बल कमांडर एसआई आदित्य करदाते को द्वितीय स्थान, मध्य प्रदेश होमगार्ड कमांडर योगेंद्र सिंह को तृतीय स्थान मिला और वही कई विभाग के द्वारा बनाये गये झांकियों का प्रदर्शन हुआ जिसमें नगर पालिक निगम सिंगरौली को प्रथम स्थान और जिला पंचायत सिंगरौली को द्वितीय स्थान और वन विभाग सिंगरौली को तृतीय स्थान पर मिला और सेंट जोसेफ स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा बैंड पार्टी के धुन अच्छा बजाने पर शील्ड व प्रशस्ति पत्र घोषणा की गयी ।
महिला सुरक्षा व सम्मान के लिए आगे आये असली हीरो
शिव कुमार दुबे असली हीरो घोषित किया गया और उनके द्वारा नेक कार्य जैसे 4 वर्ष की बच्ची को बचाया गया था और एक असली हीरो द्वारा सरगुजा की रहने वाली एक महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था जिसे इंटरनेट के माध्यम से सूचना वगैरह दी गयी और जो महिला के घर वाले सरगुजा से बैढन आकर महिला को ले गये थे वही इस अवसर पर जिला कलेक्टर और जनप्रतिनिधि द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के अधिकारी – कर्मचारी किये गये सम्मानित
नगर पालिक सिंगरौली आयुक्त आरपी सिंह और उनको टीम को झांकी में प्रथम स्थान, जिला पंचायत सिंगरौली सीईओ साकेत मालवीय और उनकी टीम झांकी में द्वितीय स्थान, जिला वन मंडलाधिकारी विजय सिंह उनकी टीम को तृतीय स्थान आने पर और वही जिला सिंगरौली तहसीलदार जितेंद्र वर्मा को कोरोना योद्धा घोषित कर सम्मानित किया गया और जिला महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डीएसपी प्रियंका पाण्डेय, सीएससी देवेश पाठक को उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
जिले के पुलिस द्वारा अंधी हत्या की गुथ्थी सुलझाने व अन्य उत्कृष्ट कार्य करने में नवानगर प्रभारी निरीक्षक यूपी सिंह व उनके टीम और इसी तरह भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़वाने में सरई थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी, कोतवाली थाना बैढन नगर निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय और उनकी टीम द्वारा सीएम हेल्पलाइन के निराकरण मामले में अव्वल आने, अंधी हत्या को सुलझाने व भारी मात्रा में वारंटीओं को पकड़ने अन्य जैसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले और वही मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष त्रिपाठी, बरगवां टीआई नागेंद्र प्रताप सिंह, देवसर – माड़ा – चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक और चौकी प्रभारी सहित अन्य सहयोगी रहे जिले के पुलिस अधिकारी व पुलिस कर्मी सहित सभी को जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा – एसपी बीरेंद्र कुमार सिंह – सांसद श्रीमती रीति पाठक – सिंगरौली विधायक रामलल्लू बैस – देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र द्वारा जिले के कई विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारी को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
उक्त अवसर पर अपर कलेक्टर डीपी बर्मन, जिला पंचायत सीईओ साकेत मालवीय, नपानि सिंगरौली आरपी सिंह, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, जिला परिवहन अधिकारी एसपी दुबे, डिप्टी कलेक्टर संपदा सराफ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर, तहसीलदार जितेंद्र वर्मा, कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, सीएसपी देवेश पाठक, आरके जैन, रत्नाकर गजभिये, कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पाण्डेय, टीआई मनीष त्रिपाठी, टीआई यूपी सिंह, टीआई संतोष तिवारी सहित जिले के वरिष्ठ समाजसेवी व अन्य लोग उपस्थित रहे और शा. महाविद्यालय बैढन के प्राचार्य एम.यू. सिद्दीकी द्वारा मंच का सफल संचालन किया गया ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal