बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 01/01/2021 को कैलेंडर के नये वर्ष की आज दिन पहले दिन ही जिलेभर के गुमें हुये सिंगरौली पुलिस द्वारा मोबाइल फोन वितरण होने से मोबाइल पाने वालों के चेहरे पर खुशी दिखी ।

वही पिछले कई माह में विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुये मोबाइलों को बरामद करने का टास्क जिला पुलिस अधीक्षक – वीरेंद्र कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर के द्वारा साइबर सेल को दिया गया ।
इस अभियान के दौरान थानों से प्राप्त शिकायतो के आधार पर साइबर सेल टीम द्वारा गुम मोबाईलों की पतासाजी करते हुये मोबाइल फोन ट्रेस किये गये जिसमे 74 मोबाईल चलते हुये पाये जाने पर साइबर सेल द्वारा मध्यप्रदेश के अन्य जिलों एवं प्रदेश के अलग – अलग राज्यों से 74 गुम मोबाईल बरामद किये गये जिनकी कीमत लगभग 09 लाख 50 हजार रूपये बताया जा रहा है ।
उक्त अवसर पर सीएसपी- देवेश पाठक, एसडीओपी – चंद्रशेखर पाण्डेय, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक- अरुण पाण्डेय, विंध्यनगर थाना प्रभारी – राघवेंद्र द्विवेदी उपस्थित रहे और वही मोबाइल बरामद करने में साइबर सेल टीम से विजय कुमार खरे, सोबाल वर्मा व दीपक परस्ते की अहम भूमिका रही और वही पुलिस अधीक्षक – श्री सिंह ने कहा कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal