
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में आज दिनांक 31/12/2020 को पुलिसकर्मियों के लिये स्वास्थ्य परीक्षण एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया ।
उक्त आयोजन में मुख्य रूप से जिला कलेक्टर – राजीव रंजन मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक – बीरेन्द्र कुमार सिंह, एएसपी – अनिल सोनकर सहित तमाम पुलिस विभाग के अधिकारी – कर्मचारी व डाक्टर उपस्थित रहे ।
इस दौरान जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग के अफसर व कर्मचारी हर किसी को सोने – खाने एवं स्वास्थ्य देखभाल के लिये समय नहीं होता है और इसके बावजूद शहर कि शांति व्यवस्था बनाये रखने में 24 घंटे तैनात रहते हैं ऐसे में हर किसी को समय-समय पर जांच एवं बीमारियों का इलाज, परहेज करते रहना पड़ेगा और वही परिवार और विभाग बचा रहेगा और इस मेडिकल शिविर में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आये हुये पुलिस जवानों एवं अधिकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें आवश्यक दिशा – निर्देश दिये गये ।
इस मौके पर डॉ. पंकज ने कोविड-19 से बचाव हेतु व्यवहारिक जानकारियां दी गयी और वहीं डॉ.गंगा वैश्य ने बीपी शुगर के लक्षण एवं कंट्रोल करने अपने भावपूर्ण विचार व्यक्त किया ।
उक्त अवसर पर एएसपी- अनिल सोनकर, सीएसपी- देवेश पाठक, एसडीओपी – चंद्रशेखर पाण्डेय, बैढन थाना प्रभारी नगर कोतवाल – अरुण पाण्डेय, मोरवा थाना प्रभारी निरीक्षक – मनीष त्रिपाठी, विध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक- राघवेंद्र द्विवेदी, नवानगर थाना प्रभारी निरीक्षक- यूपी सिंह, डॉ डी.के. मिश्रा सहित पत्रकार बन्धु एवं भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal