Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी का वार्षिक आमसभा हुआ सम्पन्न

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी जिला इकाई सिंगरौली की वार्षिक आमसभा की बैठक केंद्रीय कार्यालय रेडक्रॉस सोसायटी डीडीआरसी भवन बिलौंजी में आयोजित की गयी ।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रेडक्रॉस सोसायटी सह अध्यक्ष व जिला कलेक्टर – राजीव रंजन मीणा ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ ।

वहीं पर रेडक्रास चेयरमैन- राजमोहन श्रीवास्तव द्वारा आगंतुकों का स्वागत करते हुये रेडक्रास सिगरौली के विभिन्न उपलब्धियों व प्रदेश मे सर्वश्रेष्ठ रेडक्रॉस के रूप मे चुने जाने की जानकारी दी गयी ।

उक्त बैठक में सचिव डॉ.डीके मिश्रा द्वारा वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया व कोषाध्यक्ष भूपेंद्र गर्ग द्वारा वार्षिक आय-व्यय की जानकारी प्रस्तुत की गयी और सह अध्यक्ष जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि रेडक्रॉस सोसायटी ने जिलें में कोविड-19 आपदा के समय जो सराहनीय कार्य किया है उसके लिये सभी सदस्य एवं पदाधिकारी धन्यवाद एवं प्रशंसा के पात्र हैं और रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आगे आने वाले समय में जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जायेगा और प्रबंध समिति सदस्य – संजय प्रताप सिंह ने राजमोहन श्रीवास्तव को दूसरे कार्यकाल हेतु चेयरमैन के लिये नाम प्रस्तावित किया और साथ ही पूर्व की भांति नवीन कार्यकारिणी सदस्यों का भी नाम प्रस्तावित किया गया और जिसमें आमसभा की बैठक में पूर्ण सहमति प्रदान की गयी और वॉइस चेयरमैन डॉ.डीडी मिश्रा द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया ।

वार्षिक आमसभा की बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों, प्रबंध समिति सदस्यों एवं सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु उपाध्यक्ष एमपी सिंह द्वारा आभार प्रकट किया गया।

इनकी रही उपस्थिति

उक्त रेडक्रॉस सोसायटी की वार्षिक आमसभा की बैठक में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एन.के. जैन, ब्लड बैंक प्रभारी- डॉ.आर.डी. द्विवेदी, प्रबंध समिति सदस्य – एस.डी. सिंह, संजय प्रताप सिंह, राजाराम केसरी, जितेंद्र सिंह, कुंवर सोमदेव सिंह ब्रम्ह, सुरेश कुमार गिरि, आरडी पाण्डेय, ललित श्रीवास्तव, ओपीएन सिन्हा, विवेक कुमार त्रिपाठी, सदस्य अमित द्विवेदी, मिथिलेश मिश्रा, शारदा प्रसाद त्रिपाठी, अश्विनी तिवारी, डॉ.सुशील सिंह चंदेल, ओंकार शुक्ला, ओमप्रकाश द्विवेदी, संतोष देव पाण्डेय, अमरदीप भारूका, सतीश उप्पल, अमृता सिंह, नरेन्द्र मिश्रा, राकेश कुमार गोयल, अनीता गुप्ता, सीए- मनोरमा शाहवाल, आशीष शुक्ला, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राजलक्ष्मी सिंह, आशीष शाहवाल, अवनीश कुमार दुबे, प्रमोद कुमार जैन, जावेद कुरैशी, सीमा गर्ग, ऊषा देवी, एलपी सिंह, जीएम सिंह, अमित राज, रामसुशील द्विवेदी, आशा गुप्ता, राजीव कुमार सिंह, जमुना सोनी, संजय शाह, लवकुश दुबे, समन्वयक जयप्रकाश दुबे, कार्यालय सहायक अरविंद कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...