Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

6 किलो से अधिक अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ दो तस्करों चढ़े बरगवां पुलिस के हत्थे पड़ोसी राज्य से मादक पदार्थ गांजा लाकर करते थे क्षेत्र में सप्लायी

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन/बरगवां जिला पुलिस अधीक्षक सिंगरौली बीरेन्द्र कुमार सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर के दिशा – निर्देशन में अवैध नशे कारोबारियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत बरगवां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ।

बरगवां पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया जिसके बाद से ही क्षेत्र के अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप सा मच गया है ।

मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार शाम को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक – नागेंद्र प्रताप सिंह द्वारा गठित बरगवां पुलिस की एक टीम ने रेलवे गेट के समीप पुलिस टीम ने दबिश देकर सीमा पार से लायी गयी गांजे की खेप को तस्कर के साथ धर दबोचा और जिसे क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में बेचा जाना था वही पुलिस ने उनके पास से 10000 कीमत का 1 किलो 250 ग्राम गांजा जप्त किया है और पुलिस ने आरोपी मुकेश विश्वकर्मा पिता राधिका विश्वकर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी होटल ओम पैलेस के पास थाना बरगवां को अप. क्र. 507/ 20 की धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया ।

वहीं आज रविवार सुबह हिंडालको गेट 3 नम्बर के पास अपाचे मोटरसाइकिल में गांजे की खेप के साथ आरोपी अरुण पाण्डेय उर्फ बाबू पिता राधेश्याम पाण्डेय उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम गड़ई थाना सरई को घेराबंदी कर धर दबोचा और उसके पास से 63000 रुपये कीमत का 5 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया और साथ ही प्रयोग में लायी गयी 1 लाख कीमत की मोटरसाइकिल को भी जप्त कर लिया और पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अप. क्र. 510/20 धारा 8/20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में दोनों को न्यायालय में पेश किया जहाँ उन्हें जेल भेज दिया गया है और वही 24 घंटे में बरगवां पुलिस की 2 बड़ी कार्यवाही से क्षेत्र के अवैध कारोबारियों में हड़कंप सा मचा है ।
उक्त कार्यवाही में एसआई- एचएस सोनकर, एएसआई- सुरेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक – पुष्पराज सिंह, विजय पटेल, जितेंद्र उइके, उमेश अग्निहोत्री, आरक्षक- विवेक सिंह बघेल, गणेश रावत, अरविंद रावत, अशोक यादव, अनूप सिंह, दयाशंकर शर्मा, सुरेंद्र भुजवा, नरेंद्र यादव की सराहनीय भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...