ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 19/12/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “युवा टीम सिंगरौली” एवं “नवजीवन रहवासी कल्याण समिति” नवजीवन बिहार विंध्यनगर के सँयुक्त तत्वाधान में 2014 से सतत सातवीं बार युवा टीम सिंगरौली के प्रेरणा स्रोत व युवा टीम के जनक कहे जाने वाले सिंगरौली

एसडीएम और उमरिया कलेक्टर रहे श्री स्वरोचिष सोमवंशी जी द्वारा शुरू किये गये “एहसास” कार्यक्रम के तहत उन्हीं के जन्मदिन के अवसर बढ़ते ठंड को देखते हुये जिले के माड़ा तहसील के घनघोर जंगल कचरा गाँव और उतानीपाठ गाँव मे बसे आदिवासी बैगा परिवारों को लगभग 120 नये कंबल वितरण करने की तैयारी हो चुकी है ।
वही दो दिवसीय कम्बल वितरण दिनांक 23/12/2020 और 24/12/2020 को माड़ा के कचरा गांव और उतानीपाठ एरिया में कंबल वितरण किया जायेगा और जिसमे युवा टीम सिंगरौली एवं नवजीवन रहवासी कल्याण समिति विन्ध्यनगर के सदस्य उपस्थित रहेगे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal