Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सांसद श्रीमती रीती पाठक ने एनसीएल के अधिकारियों को दिये निर्देश

शासन से प्राप्त दिशा – निर्देश के तहत मुआवजा वितरण के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार भी उपलब्ध करायें

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन शासन से प्राप्त दिशा – निर्देशों के तहत मुआवजा वितरण के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को समुचित रोजगार भी उपलब्ध कराया जाय औऱ विस्थापित यदि अपना आवास शिफ्ट करना चाहता है तो एग्रीमेंट के तहत 60 प्रतिशत की राशि एडवांस में भी दिया जाये ताकि वह सहजता के साथ अपना आवास शिफ्ट कर सके ।

उक्ताशय का निर्देश पुनर्वास एवं पुर्नव्यवस्थापन की बैठक के दौरान सीधी-सिंगरौली सांसद श्रीमती रीती पाठक के द्वारा उपस्थित एनसीएल के अधिकारियों को निर्देश दिया गया ।

कलेक्ट्रेट सभागार में एनसीएल जयंत परियोजना के साथ-साथ मोरवा एवं पंजरेह विस्थापन के तहत पुनर्वास एवं पुर्नव्यवस्थापन की समीक्षा बैठक सांसद श्रीमती रीती पाठक के अध्यक्षता में सिंगरौली विधानसभा विधायक रामलल्लू बैस, जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के गरिमामय उपस्थिति में आयोजित हुयी और इसके पूर्व बैठकों में लिये गये निर्णयों के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा करते हुये सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि एनसीएल जयंत परियोजना के द्वारा अभी भी विस्थापित होने वाले परिवारों का सत्यापन का कार्य पूर्ण नही किया जा सका है और इसे एक सप्ताह के अंदर पूर्ण किया जाय व मुआवजा वितरण के साथ ही शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की कार्यवाही करें व विस्थापन के तहत दी जाने वाले सुविधाओं को भी प्रदान करें और उन्होने ने कहा कि यदि कोई विस्थापित अपना घर शिफ्ट करने के लिए एडवांस में राशि चाहता है तो उसे 60 प्रतिशत की राशि एडवांस के रूप में शपथ-पत्र के आधार पर दिया जाय ताकि वह आसानी से अपना आवास शिफ्ट कर सके ।

वहीं सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामलल्लू बैस ने कहा कि स्थानीय निवासी जो पहले से निवासत है उनका प्रथम सत्यापन किया जाय और मुआवजा प्राप्त करते समय लगने वाले गारंटर की आवश्यकता को भी समाप्त किया जाय साथ ही गारंटर की व्यवस्था करने में विस्थापित होने वाले व्यक्ति के लिए अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और उन्होने यह भी कहा कि मुआवजा वितरण गणना पत्रक पर संपत्तियों का पूर्ण विवरण दिया जाय और जिससे विस्थापित को यह पता चल सके कि उसका मुआवजा कितना बना है ।

वहीं बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री मीणा के द्वारा उपस्थित सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि एनसीएल परियोजनाएं जिले में विकास की एक धुरी है और जिनके माध्यम से जिला सतत् विकास की ओर बढ़ रहा है और आगे भी विकसित होता रहेगा ।

पुनर्वास एवं पुर्नव्यवस्थापन के कार्य में भी एक अच्छे माहौल के साथ विस्थापित हो रहे परिवारों को पुनर्वास की व्यवस्था एवं शासन के दिशा – निर्देशन के तहत इन्हे मिलने वाली सुविधाएं लाभ भी प्रदान कराये जायेंगे ।

कलेक्टर श्री मीणा ने उपस्थित एनसीएल परियोजनाओं के अधिकारियों/प्रतिनिधियों से अपेक्षा किया गया कि बैठक में लिये गये निर्णयों का पालन करेंगे ।

उक्त बैठक के दौरान अपर कलेक्टर डी.पी. बर्मन, एसडीएम ऋषि पवार, तहसीलदार जितेन्द्र वर्मा सहित एन.सी.एल. के अधिकारीगण उपस्थित रहें ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...