
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अपना दल (एस) प्रदेश उपाध्यक्ष – धीरेंद्र सिंह बघेल ने पत्रकारों से रूबरू होते हुये कहा कि जिले की मुख्य समस्या भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर सिंगरौली को भाजपा-कांग्रेस बारी -.बारी लूट रहे हैं और वही कहा कि एक नागनाथ है तो दूसरा सांपनाथ है और जिलेवासियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा दिखाया गया सिंगापुर का सपना मात्र सपना ही बनकर रह गया और सिंगरौली की जनता अब तक मात्र छली गयी है और आगामी नगरी निकाय नगर निगम चुनाव में अपना दल (एस) पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतरेगी ।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि सिंगरौली जिले में उद्योग तो खूब लगे लेकिन सही से विस्थापन नही होने के कारण विस्थापित – किसान – मजदूर बेघर हो गये और अब वह दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर हो गये हैं और जिनकी जमीन पर उद्योगों की आलीशान ऑफिसें बनी हैं वहां उसे जाने की इजाजत तक नहीं है और जिले में पदस्थ अधिकारी दिनों दिन मालदार हो रहे है परन्तु समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
सिंगरौली के जनप्रतिनिधि मात्र अपनी तिजोरियां भरने में लगे हैं जनता का काम करना उन्हें नहीं भाता है और सरकारे बदलती रहीं परन्तु जनता की लगातार अनदेखी होती रही है और उन्होने कहा कि निगम क्षेत्र में मुख्य मार्गों को छोड़ दिया जाय तो अन्दर बस्तियों में न तो सही से सड़क है और न ही नाली का निर्माण हुआ है जबकि टैक्स सभी लोग बराबर देते हैं और निगम द्वारा की जा रही इस अनदेखी को समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं होता तो अपना दल आने वाले समय में बड़ा आन्दोलन करने के लिए बाध्य होगी और आगे उन्होने कहा कि निगम के चुनाव में हमारा उद्देश्य है कि समाज का पिछड़ा व्यक्ति चुनाव लड़े जिससे सिंगरौली की दशा सुधर सके ।
पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये अपना दल एस) सिंगरौली के मीडिया प्रभारी शशिकान्त कुशवाहा ने कहा कि नगर निगम सिंगरौली में कमीशनखोरी का यह आलम है कि अच्छी सड़को को खोदर कमीशन के चक्कर में नयी सड़कों का निर्माण हो रहा है और सिंगरौली जिले में प्रदूषण की समस्या चरम पर है परन्तु उसे देखने वाला यहां कोई नहीं है और आगे कहा कि 15 महीने की कांग्रेस की सरकार हो या लम्बे समय से सत्ता में रही भाजपा की सरकार हो यहां की जनता को हमेशा ठगा गया है और जिले में स्वास्थ्य सेवाएं वेंटीलेटर पर हैं और शासकीय चिकित्सालय गंभीर भ्रष्टाचार की जद में है और कहा कि यहां मात्र जनता को वेबकूफ बनाकर वोट हासिल किया जाता है। और देश की जानी मानी औद्योगिक नगरी होने के बावजूद भी यहां का युवा दर-दर की ठोकर खाने को मजबूर है और सासन पावर लिमिटेड द्वारा 1.19 पैसे में मप्र सरकार को बिजली दी जाती है इसके बावजूद भी यहां के रहवासियों के घर में मात्र दो बल्ब व एक पंखा चलता है उनका भी यहां दस-दस हजार बिजली का बिल आता है ।
वही अपना दल इस बार के नगर निगम चुनाव में यहां के लोगों को नया विकल्प देने जा रही है और अपना दल इस बार के चुनाव में पूरे दम-खम के साथ उतरेगी और उन्होने यह भी कहा कि पार्टी चाहती है कि पत्रकार भी निगम का प्रतिनिधित्व करें इसलिए जिस वार्ड में कोई पत्रकार चुनाव लड़ता है तो पार्टी उसे पूरा समर्थन देगी ।
इस दौरान अपना दल के मध्य प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह बघेल, जिलाध्यक्ष सिंगरौली त्रिलोकी सिंह, युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह, शशिकान्त कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी पार्टी के अन्य पदाधिकारी व पत्रकार बन्धु मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal