ब्रेकिंग न्यूज – 14/12/2020

हिम्मत समाचार (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली :-कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने भू-माफियों सहित सभी तरह के माफियों की लिस्ट तैयार कर इनके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए कहा है कि सभी उपखण्ड अधिकरी राजस्व एवं आयुक्त नगर निगम अपने-अपने क्षेत्रों में बड़े भू-माफियों के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही करें । इनके द्वारा किये गये अतिक्रमणों को ध्वस्त किया जाय तथा अवैध रेत परिवहन करने वाले के भी विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें । कलेक्टर श्री मीना ने कहा कि किसी भी बडे भू-माफिया को बक्सा न जाय, इनके विरूद्ध कार्यवाही करें ।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal