सीधी से सिंगरौली फोरलेन सड़क फरवरी से निर्माण कार्य होगा पुन: शुरू
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन आज दिनांक 13/12/2020 मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सिंगरौली का समग्र विकास के लिये प्रारंभ कार्यो को शीघ्र पूर्ण किया जायेगा और इसे आदर्श स्मार्ट सिटी भी बनाया जायेगा ।
सिंगरौली प्रदेश की धड़कन है वहॉ की जनता मेरे दिल में बसी है और यहॉ हवाई पट्टी सिर्फ एक हवाई पट्टी न होकर बल्कि जिले के प्रगति की नयी और महत्वहपूर्ण शुरूआत है और इससे आर्थिक विकास को गति मिलेगी और इस हवाई पट्टी को सुविधायुक्त हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जायेगा और देश के प्रमुख नगरों से जुड़कर अब इस क्षेत्र को पर्यटन, रोजगार और औद्योगिक विकास के कई नये आयाम खुलेंगे मुख्यमंत्री श्री चौहान ने रिमोट द्वारा सिंगरौलिया हवाई पट्टी का शिलान्याास करते हुए कहा कि 80 हे0 भूमि सिंगरौलिया हवाई पट्टी के लिए आवंटित की गयी है हवाई पट्टी की लागत 35.30 करोड़ रुपये है ।

यह कार्य समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाय ताकि इसे हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया जाये और अन्य शहरो से भी इसे जोड़ा जा सके ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अब हवाई चप्पल पहने वाले भी हवाई जहाज में बैठक सकेंगे और मध्यम वर्ग या निम्न वर्ग को भी हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी और सिंगरौली आने को दिल करता है कोरोना ने कदम रोक लिया है शीघ्र सिंगरौली आउॅगा और आगे यह भी कहा कि सिंगापुर बनेगा और हम सभी ने मिलकर सिंगरौली के विकास की योजना बनायी है और इस जिले से प्रदेश को खनिज राजस्व का 27 प्रतिशत प्राप्त होता है और सबसे सस्ती बिजली प्रदेश को सिंगरौली में स्थापित सासन पावर प्लांट से मिलती है और इसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय लोगों को 70 प्रतिशत रोजगार मुहैया कराया जायेगा और इसके साथ ही मेडिकल कालेज और इंजीनियरिंग कालेज प्रारंभ कराये जायेगें ।
सीधी सिंगरौली सड़क मार्ग का शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ होगा
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि इसकी निविदा हो चुकी है फरवरी माह में कार्य प्रारंभ हो जायेगा और उन्होने कहा कि लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव इन कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण कराने की कार्यवाही करेंगे ।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने नागरिकों से कोरोना से बचाव हेतु पर्याप्त सावधानी, सोसल डिस्टेसिंग का पालन और मास्क लगाने का आग्रह किया और उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश और किसानों के विकास के क्षेत्र में अदभूत कार्य कर रहे है और तीनो कानून किसानों के हित में है और किसान अपना उत्पादन मंडी के अलावा कहीं भी बेंच सकते है और न्यूनतम समर्थन मूल्य जारी रहेगा और उन्होने कहा कि कोरोना संकट के महामारी के दौरान छोटे व्यावसाइयों का धंधा बंद हो गया था और प्रदेश सरकार के द्वारा इन व्यावसायियों के धंधा को प्रारंभ कराने हेतु स्ट्रीट वेंडर योजना शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में संचालित कर 10-10 हजार रुपये प्रदान कराया जा रहा है और कहा कि “किसान सम्मान निधि” की राशि प्रदेश सरकार द्वारा 4 हजार रुपये बढ़ायी गयी है और अब प्रदेश के किसानों को केन्द्र से 6 हजार एवं प्रदेश से 4 हजार मिलकर कुल 10 हजार रुपये मुहैया कराया जा रहा है ।
इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि औद्योगिकीकरण, उर्जा, कोयला उत्खनन के लिए प्रसिद्ध सिंगरौली लोक निर्माण विभाग हवाई पट्टी का निर्माण कार्य कर रहा है और जो गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण होगा ।
विभिन्न रोगियों को उपचार का लाभ दिलवाने में उद्योगों को बढ़वा देने में यह हवाई पट्टी उपयोगी सिद्ध होगी और वहीं प्रमुख सचिव, लोक निर्माण विभाग नीरज मण्डलोई ने जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया ।
हवाई पट्टी का निर्माण सिंगरौलिया ग्राम में लोक निर्माण विभाग द्वारा कराया गया जिसमें सिंगरौली जिले को हवाई पट्टी की सौगात देने के लिये सांसद, विधायक गणों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को हृदय से आभार दिया ।
समारोह स्थल सिंगरौलिया गांव में सिंगरौली जिले के विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं हजारों आमजनों ने भाग लिया और इस अवसर पर सांसद श्रीमती रीति पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने सदैव सिंगरौली जिले के विकास की चिंता की है और हवाई पट्टी की सौगात के लिये आज पूरा सिंगरौली जिला मुख्यमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद दिया और उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव होता है जब संचार व आवागमन की अच्छी सुविधा हो और जिले में कई बड़े औद्योगिक प्रतिष्ठान संचालित हैं और यह जिला देश एवं प्रदेश की ऊर्जा आपूर्ति का प्रमुख केन्द्र है और आने वाले समय में प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी सिंगरौली क्षेत्र को विकास की कई सौगातें देंगे।
समारोह में विधायक सिंगरौली रामलल्लू वैश्य ने कहा कि सिंगरौली के समग्र विकास के लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री हर पल समर्पित हैं आने वाले समय में जिले में और भी कई बड़ी कंपनियां आने वाली हैं व हवाई पट्टी के निर्माण से जिले के विकास में चार चांद लगेंगे और इससे औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
विधायक चितरंगी अमर सिंह, विधायक देवसर सुभाष रामचरित्र वर्मा व विधायक धौहनी कुंवर सिंह टेकाम ने भी अपने-अपने उदबोधनों में जिले के सर्वांगीण विकास के लिये मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा दिये जा रहे योगदान के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है ।
देखने को मिला विरोध
वही वर्चुअल हवाई पट्टी शिलान्यास के पहले और बाद में हवाई पट्टी स्थल पर पुराने विस्थापितों के परिजनों ने विरोध करते हुये आवाज उठाया कि हमारी जमीने गयी हैं इसमें न तो नौकरी मिली न ही विस्थापितों के तहत कोई लाभ मिला है अपने हक अधिकार की बात को लेकर विरोध करते देखे गये और वही आनन-फानन में एसडीएम – विकास सिंह व मोरवा टीआई मनीष त्रिपाठी और बैढन टीआई अरुण पाण्डेय ने मोर्चा को संभालते हुए समझा-बुझाकर शांत कराया गया ।
उक्त समारोह में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष- अजय कुमार पाठक, जिला कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह, वनमण्डलाधिकारी विजय सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी – साकेत मालवीय, अपर कलेक्टेर डी.पी. बर्मन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक- अनिल सोनकर, नगर पुलिस अधीक्षक – देवेश पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष – बीरेन्द्र गोयल, पूर्व महापौर श्रीमती प्रेमवती खैरवार प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष गिरीश द्विवेदी, वीरेन्द्र मिश्रा, नगर निगम पूर्व अध्यक्ष चन्द्रप्रताप विश्वदकर्मा, नगर निगम एसडीओ- आरके जैन, रत्नाकर गजभिए, पूर्व पार्षद रजनीश पाण्डेय, डी.एन. शुक्ला, नगर निगम पार्षद दल नेता संजीव अग्रवाल, देवेश पाण्डेय, वरिष्ठ समाजसेवी- शिवेन्द्र प्रताप सिंह, नरेश शाह, सूरज पाण्डेय, आशा अरूण यादव, गिरिजा पाण्डेय सहित जिले के समस्त जिला अधिकारी, विभिन्न औद्योगिक कंपनियों अधिकारी एवं आम नागरिक जन उपस्थित रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal