Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

शर्मसार हुई मानवता, लगभग 4 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म कर कुँए में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन सिंगरौली जिले के माजनकला निवासी 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात सामने आयी है पीड़ित बच्ची को जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है ।

वही दुष्कर्म का आरोप मासूम के मामा के ऊपर लगा है पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली उक्त घटना से लोगों का इंसानियत पर से भरोसा उठता जा रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार चार वर्षीय मासूम अपने ननिहाल मोरवा गयी थी जहां उसके रास्ते मे मामा ने उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया और उसके साथ ज्यादती करने के बाद उसे कुए में फेंक दिया और इस घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को लगी तत्काल इसकी सूचना नवानगर पुलिस को दी गयी और वही नवानगर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आगे की कार्यवाही की जा रही है ।

बताया जा रहा है कि आरोपी के ऊपर आईपीसी की धारा 376, 307, 201 व 5/6 लैंगिक बाल संरक्षण अधिनियम – 2012 के तहत मामला दर्ज किया गया है और आरोपी ने मासूम को दुष्कर्म के बाद कुँए में फेंक दिया था जहां से बड़ी मशक्कत के बाद मासूम को कुँए से बाहर निकाला गया और उक्त घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को फांसी दिलवाने की मांग की है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...