कहा- अमिलिया घाटी पर होने वाले दुर्घटनाओं को रोकने हेतु शीघ्र किया जाय पहल
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कलेक्ट्रेट सभागार में सीधी-सिंगरौली संसदीय क्षेत्र सांसद श्रीमती पाठक की अध्यक्षता में सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र विधायक रामलल्लू वैश्य, चितरंगी विधानसभा क्षेत्र विधायक अमर सिंह, देवसर विधानसभा क्षेत्र विधायक सुभाष रामचरित्र, कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह, जिला पंचायत मुख्यकार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल के गरिमामयी उपस्थिति में सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित हुयी ।

उक्त बैठक के प्रारंभ में जिला परिवहन अधिकारी एस.पी. दुबे के द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधियों को स्वागत करते हुये एजेण्डा में सम्मिलित 07 बिन्दुओं का प्रस्ताव चर्चा उपरांत निर्णय हेतु प्रस्तुत किया गया और जिसके संबंध में सांसद श्रीमती पाठक ने कहा कि जिस स्थल पर बार-बार दुर्घटनाएं हो रही है उन स्थलों को चिन्हित कर साइनिंग बोर्ड लगाये जाये और अमिलिया घाटी पर जो बार-बार दुर्घटना हो रही है इसे गंभीरतापूर्वक लेते हुये जन प्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों के संयुक्त रूप से स्थल पर पहॅुच कर जो भी आवश्यकता या कार्ययोजना दुर्घटना रोकने हेतु बनायी जानी है उस पर निर्णय लिया जाय ताकि उसका क्रियान्वयन किया जा सके और उन्होने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देश दिये कि ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूलों में अच्छी तरह से प्रशिक्षण भी कराया जाय व देवसर, सरई, माड़ा – निगरी में बस स्टैण्ड बनाने के प्रस्ताव को मूर्त रूप दिया जाय और साथ ही सरई बाजार में बाई पास रोड बनायी जाय और कोल परिवहन करने वाले वाहन भी निर्धारित गति के अनुसार ही चलें और हेलमेट एवं सुरक्षित ड्राइविंग हेतु जनजागरुकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिये ।
इस बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सिंह के द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु पार्किंग के स्थल और प्रमुख स्थलों पर ट्रैफिक सिंगनल के साथ सीसीटीवी कैमरों का संचालन होना अतिआवश्यक है जिस पर उपस्थित सदस्यों के द्वारा अपनी सहमति दी गयी और इसके अलावा सड़क सुरक्षा से संबंधित कई प्रमुख बिन्दुओं पर निर्णय लिये गये ।
उक्त बैठक के दौरान अपर कलेक्टर डी.पी. वर्मन, नगर निगम आयुक्त आर.पी. सिंह, सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, सीएसपी देवेश पाठक सहित समिति के सदस्य एवं कोल परिवहन के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहें ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal