Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

देश के अन्नदाताओं के समर्थन में राजनीतिक दल व सामाजिक संगठनो द्वारा “भारत बंद” के आह्वान पर सिंगरौली के नवानगर व माजन मोड़ पर दिखा बन्द का असर, खुला रहा बाजार विरोध प्रदर्शन व जुलूस रैली निकालकर राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन नई दिल्ली बार्डर व अन्य राज्यों में किसान आंदोलनरत है वही किसान विरोधी 3 बिल कानून को रद्द करवाने व फसल की खरीदी हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून संसद में कानून पारित कराने और आन्दोलन के दौरान किसानों के ऊपर दर्ज हुये मुकदमों को वापस करवाने के लिये सड़क पर आंदोलनरत है ।

वही धरती की छाती से चीरकर अन्न पैदा करने वाले और उनके जायज माँगो को लेकर किसानों के समर्थन में जिले के तमाम राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठनो ने एक “संयुक्त मोर्चा सिंगरौली” द्वारा आज दिनांक 08/12/2020 को सुबह से लगभग दोपहर 02:00 बजे तक “भारत बंद” का असर सिंगरौली के नवानगर बाजार और बैढन के राजीव चौक (माजन मोड़) पर दिखा और बैढन बाजार में चिटपुट एक्का- दुक्का दुकाने बन्द दिखी और वही ज्यादाकर बाजारो के दुकाने खुली रही और वही स्थानीय थाना के पुलिस बल एवं पुलिस के आला अधिकारी जगह – जगह तैनात रहे ।

इसी प्रकार अनुसूचित जनजाति सामाजिक संगठन – डॉ अंबेडकर राष्ट्रीय युवा मंच, अल्पसंख्यक कमेटी, नाजी, मूल निवासी संघ, आम आदमी पार्टी, इंटक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी- संजय नामदेव के नेतृत्व में राजीव चौक (माजन मोड़) पर अन्नदाताओं के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर पद यात्रा करते हुये कलेक्ट्रेट परिसर गेट के पास देश के राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि सिंगरौली एसडीएम- ऋषि पवार को किसानों के माँगपत्र का ज्ञापन सौंपा गया ।

कांग्रेसी नेता 6 किमी पदयात्रा कर पहुंचे कलेक्ट्रेट

जिला कांग्रेस पार्टी शहर अध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में किसानों के समर्थन में कांग्रेसी कार्यकर्ता व किसान ट्रैक्टर में बैठकर ट्रैक्टर रैली विरोध प्रदर्शन नवानगर से बैढन कलेक्ट्रेट आ रहे थे तभी नवानगर में तालाब (सब्जी मंडी के पास) सीएसपी- देवेश पाठक – नवानगर थाना प्रभारी निरीक्षक- यूपी सिंह और नवानगर पुलिस द्वारा सड़क में बैरीकेटिंग लगा दिया गया तभी वही ट्रैक्टर रैली को रोककर तालाब के पास लगभग 15 से 20 की संख्या में ट्रेक्टर खड़े करवाये गये और किसान व कांग्रेसी नेता बैरिकेडिंग हटाते हुये कलेक्ट्रेट के लिये आगे बढ़ गये और उसी दौरान विरोध प्रदर्शन जुलूस पुलिस छावनी में तब्दील हो गया और वही लगभग 06 किलोमीटर तक किसान व कांग्रेसी नेता – अरविंद सिंह चन्देल अपने समर्थको के साथ और पुलिस भी पदयात्रा कर कलेक्ट्रेट पहुंचे और इसके बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर प्रतिनिधि एसडीएम को ज्ञापन पत्र सौंपा गया ।

उक्त विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस नेता- अरविंद सिंह चंदेल, प्रवीण सिंह, भाकपा कामरेड – संजय नामदेव, किसान सभा नेता- भगवान आश्रय नामदेव, आम आदमी पार्टी- रानी अग्रवाल, संदीप शाह, अल्पसंख्यक कमेटी- समीम खान, डॉ.अंबेडकर राष्ट्रीय युवा संघ – हसन उसैद सिद्दीकी, अनुसूचित जनजाति संगठन- रतीभान अंबेडकर, इंटक- सुदामा कुशवाहा, समाजसेवी- रेहाना सिद्दीकी वही सुरक्षा की दृष्टि से उपस्थित सीएसपी- देवेश पाठक, कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक- अरुण पाण्डेय, नवानगर थाना प्रभारी निरीक्षक- यूपी सिंह सहित भारी संख्या में जगह-जगह उप निरीक्षक – सहायक उपनिरीक्षक – प्रआर – आर व पुलिस बल तैनात रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...