सिंगरौली, दिनांक 07 दिसम्बर, कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के मंशानुरूप आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत प्रतिवर्ष पात्र परिवार को 5 लाख रूपये तक नि शुक्ल उपचार हेतु दिया जाता है। सभी संबंल

कार्ड धारी, खाद्यान पर्ची धारी एवं ऐसे लोग जिनका नाम एसईसीसी सूची में है वे सभी आयुषमान कार्ड के लिए पात्र है आयुषमान कार्ड अपने पास के लोक सेवा केन्द्रों, कॉमन सर्विस सेंटरों, में जाकर बनवा सकते हैं। कार्ड बनवाने के लिए अपने परिवार का समग्र आईडी व आधार कार्ड दस्तावेज के साथ जाकर संबंधित सेंटरों में आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। उक्त कार्ड शीघ्र बनवाकर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्ड का बनवाने का शुल्क मात्र 30 रूपये है जिसमें आवेदक को कार्ड प्रिंट करके भी दिया जायेगा।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal