Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गरीबो को पढ़ाने का जुनून यैसा,युवा संगठन ने अपने खर्च पर शुरू किया कोचिंग,अब फ्री दे रहे शिक्षा,पेन-पेंसिल,कॉपी-किताब भी कराते है उपलब्ध

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं है। अब इस दान में जिले के युवा आगे आ रहे हैं।खुटार सहित घिन्हागांव ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए निःशुल्क कोचिंग का संचालन कर रहे हैं। इन कोचिंगों में पढ़ाई करने वाले बच्चों की कॉपी-किताबें, पेन, पैंसिल का खर्चा भी युवा संगठन स्वयं ही उठा रहे हैं। वर्तमान में सिंगरौली जिले में दो निःशुल्क कोचिंग चल रही है।युवा संगठन खुटार टीम द्वारा शुरू किए गए अम्बेडकर निःशुल्क कोचिंग संस्थान में पांच शिक्षकों द्वारा बच्चो को 1 से 10 वी तक के बच्चों को शिक्षा दिया जाता है इन बच्चों को अलग अलग समय पर छोटे छोटे बच्चों का ग्रुप बनाकर शिक्षा दी जा रही है

वर्तमान युवा पीढ़ी सामाजिक कार्यों में रुचि दिखा रही है, जिसके तहत युवा संगठन टीम खुटार बिना किसी सरकारी मदद के आपसी सहयोग से समाज के जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने में लगे हुए हैं।उसी के तहत युवा टीम द्वारा बच्चो को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है ताकि उनका आने वाला भविष्य उज्ज्वल हो सके

जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम खुटार में हायर सेकंडरी तक शासकीय विद्यालय हैं। लेकिन इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का शैक्षणिक स्तर ठीक न होने और लॉक डाउन में लगातार विद्यालय बंद रहने से गांव के ही युवा राजेश वर्मा,लक्ष्मी नारायण वर्मा,अनिल अम्बेडकर,पप्पू साकेत,रानी साकेत,बबलू वर्मा,सावन वर्मा ने युवा संगठन टीम बनाकर एक निःशुल्क कोचिंग शुरू की। इसमें संगठन के सदस्य प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1:30PM तक बच्चों को पढ़ाते हैं। वर्तमान में इस कोचिंग में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या 100 से अधिक है इसीलिए अलग अलग ग्रुप बनाकर बच्चो को शिक्षा देने का काम किया जा रहा है

किसी भी विकसित समाज की संकल्पना बगैर शिक्षा के नहीं की जा सकती। लेकिन आज शिक्षा सिर्फ संपन्न लोगों के वश की बात हो गई है। तमाम सरकारी प्रयासों के बावजूद गांव के गरीब युवाओं के लिए उच्च शिक्षा हासिल करना महज एक सपना ही रह गया है। लेकिन गांव के बच्चों के सपनों को नई उड़ान मिल सके, इसलिए खुटार युवा संगठन के युवाओं ने गांव के बच्चों को पढ़ाने का बीड़ा उठाया है।युवा संगठन टीम का मकसद है कि जो बच्चे गरीबी और आर्थिक कमजोरी की वजह से स्कूलों या कोचिंग में नहीं जा पाते हैं, उनकी मदद की जाएगी।युवा संगठन बच्चो को निःशुल्क शिक्षा के अलावा उन्हें पेंटिंग,नृत्य भी सिखाया जाता है और उनके शारीरिक विकास के लिए उन्हें खेल भी खेलाया जाता है।

युवाओ का मनोबल बढ़ाने व उत्साहवर्धन के लिए बीते दिन युवा संगठन टीम द्वारा महान क्रांतिकारी बिरसा मुंडा के जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा गया जिसमें छोटे छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी गई।वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा,सीपीआई पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी रहे व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कामरेड संजय नामदेव,बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष राधिका वर्मा,देवसर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रहे शिव शंकर प्रसाद वर्मा,भीम आर्मी जिलाध्यक्ष संजय साकेत,डॉक्टर सत्यदेव शाह,नाजी संगठन से नीरज प्रसाद रोमी,रतिभान,राजेंद्र प्रसाद,खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया,विद्याभूषण,ANM रुकमणी,यूथ फेडरेशन के जिलाध्यक्ष अरुण देव पाण्डेय,जनक लाल सोनी,आर.एन शाह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे वही बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष राधिका प्रसाद वर्मा जी के द्वारा 1000रुपये दिया गया,सीपीआई पार्टी कामरेड संजय नामदेव के द्वारा ₹500,खुटार बीएमओ अभय रंजन सिंह के द्वारा छात्र छात्राओ को बैटमिंटन,पेन,पेंसिल,कटर,रबर दिया गया,राकेश के द्वारा ₹500,शिव शंकर प्रसाद वर्मा पूर्व देवसर विधानसभा प्रत्याशी बसपा के द्वारा ₹500,खुटार के डॉक्टर सत्यदेव शाह के द्वारा ₹500,नाजी और अजाक्स के माध्यम से सभी छात्र छात्राओं को पेन पेंसिल रबर दिया गया और देवसर विधायक सुभाष रामचरित्र वर्मा के द्वारा ₹5000 की प्रोत्साहन राशि विधायक निधि फंड से देने की बात कही गई है।

वही युवा संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा,लक्ष्मी नारायण वर्मा,अनिल वर्मा,सावन वर्मा अर्जुन अंबेडकर बबलू वर्मा सत्य वर्मा के द्वारा बच्चो को मिठाई और पेन पेंसिल कॉपी दिया गया वही खुटार के समाजदेवी और पंच कामता शाह उर्फ पप्पू शाह पप्पू टेन्ट हाउस के तरफ से निःशुल्क टेन्ट की व्यवस्था बच्चो के कार्यक्रम के लिए दिया गया।वही मंच का संचालन लक्ष्मी नारायण वर्मा के द्वारा किया गया

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...