ब्रेकिंग न्यूज – 18/11/2020
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार) सिंगरौली/जयन्त :- कोरोना संक्रमण के कारण बदलती परंपराओं के दौर में अब जिले में छठ पूजा भी गत वर्षों की तरह परंपरागत रूप से नहीं हो सकेगी।

कोरोना संक्रमण से जुड़े ऐहतियातों को लागू करने के लिए इस पर्व पर छठ घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को कम करने हेतु जिला प्रशासन द्वारा निर्णय लिया गया एवं 19 नवम्बर तक परियोजनाओं को पास जारी करने के दिए निर्देश।
छठ पूजा घाट से जुड़े आवश्यक निर्देश –▪️ व्रतियों के साथ केवल पांच लोगों को जाने की होगी अनुमति।
▪️ बच्चों और बुजुर्गों का जाना रहेगा प्रतिबंधित।
▪️ ठेलों-गुमटियों पर रहेगा प्रतिबंध
▪️ सेल्फी फोटो व वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध।
▪️ रात्रि में घाट पर रुकना रहेगा प्रतिबंधित।
▪️ पूजा स्थलों पर वालेटियर्स की होगी तैनाती।
▪️मास्क और सैनेटाइजर की व्यवस्था अनिवार्य
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal