बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
BK NEWS:- मप्र व केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार होने के बावजूद भी विस्थापितों के लिए विधायक का धरने पर बैठना इस बात को इंगित करता है कि अपने ही सरकार में सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य की नहीं सुनी जा रही है और कहीं ना कहीं राम लल्लू जी अपने सरकार से पीड़ित हैं। 15 सालों में राम लल्लू जी कभी भी विस्थापितों की सुध लेने उनके बीच नहीं पहुंचे जबकि सिंगरौली जिला विस्थापन की बहुत बड़ी दंश झेल रहा है। हजारों युवा बेरोजगार सड़कों पर घूम रहे हैं, लेकिन विधायक राम लल्लू जी द्वारा कभी भी सिंगरौली के स्थानीय व विस्थापित युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए किसी भी प्रकार का कोई पहल नहीं किया गया। सिर्फ अपने खास लोगों को नौकरी पर रखवाया गया। उक्त बातें सिंगरौली युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने कही।

श्री चौहान ने कहा कि अचानक से विधायक का धरना प्रदर्शन कर रहे विस्थापितों के बीच में पहुंचना और वह भी जब नगर पालिक निगम का चुनाव 1 महीने बाद होने वाला है, यह इस बात की ओर इशारा करता है कि विधायक जी विस्थापितों के हित के लिए नहीं बल्कि अपने परिवार बंधुओं के हित के लिए, परिवार वाद को राजनीति में लॉन्चिंग करने के लिए धरने पर बैठे थे। कांग्रेस नेता ने सिंगरौली विधायक पर हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि सिंगरौली की जनता का यह भी कहना है कि विधायक जी, अब अपने ही परिवार के एक सदस्य को लांच कर नगर पालिक निगम का चुनाव लड़ाना चाहते हैं। विधायक का विस्थापितों के प्रति प्रेम नहीं है और ना ही सिंगरौली वासियों के प्रति किसी भी प्रकार का प्रेम है, बल्कि अपने परिवार के सदस्य को राजनीति में लाना चाहते हैं। इसलिए वह अपने ही सरकार के नाकामियों को उजागर करने के लिए धरने पर बैठे थे। विधायक का धरना निश्चित तौर पर जहां एक तरफ परिवार के सदस्य को लांच करना, वहीं दूसरी तरफ भाजपा सरकार की नाकामी को दिखाना, इस ओर इशारा करता है कि जो विधायक अपनी भाजपा सरकार से खुश नहीं है तो जनता कितनी खुश होगी। सरकार की विस्थापन नीति से और सरकार की नीतियों से यह सबके सामने उजागर हो चुका है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal