बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//माड़ा//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:-सिंगरौली//माड़ा:- जैसे-जैसे अंधेरा होता है, वैसे-वैसे रेत माफिया नदियों का सीना छलनी करने लगते हैं।रोजाना ट्रैक्टरों से रात के अंधेरे में नदियों सहित छोटे मोटे नालों से भी रेत चोरी का काम चल रहा यैसा नहीं कि इसकी खबर पुलिस को नहीं। पुलिस के पास इस कारोबार से जुड़े एक-एक माफिया और उनके गुर्गों की पूरी जानकारी है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस मुंह खोल पाए, इसके पहले माफिया मोटी रकम देकर पुलिस की जेब गर्म कर देते हैं। इसी कारण पुलिस उन पर कार्रवाई के बजाय उन्हें संरक्षण देती है।बढ़ता कारवाँ न्यूज ने जब ट्रैक्टर मालिको से बात किया तो उन्होंने बोला कि हर माह का एंट्री पहले ही थाने में पहुंचा दिया जाता है।यह धंधा फायदे का सौदा बन चुका है। न किसी खदान का ठेका न सरकार को रॉयल्टी। जो रेत निकली, पूरे का पूरा मुनाफा माफिया का। यही कारण है कि माफिया रेत चोरी के इस धंधे में लगातार अपने पैर पसार रहा है। नदियों में कई यैसी जगहें हैं, जहां से रेत चोरी की जा रही है। आपको बता दे कि माड़ा पुलिस धृतराष्ट्र बनी हुई है उसे हर बात की जानकारी है फिर भी अनजान बनी हुई है अगर देखा जाए तो माड़ा थाना अंतर्गत कोयलखुंथ,रजमिलान,धनहरा,कथूरा अमिलवान नदी से रात होते दर्जन भर ट्रैक्टर रेत चोरी की घटना का अंजाम देते है।हर गाड़ी पर बंधी है रकम
माफिया जिन घाटों से रेत निकालता है, वहां के थाने और चौकी की पुलिस को वह प्रत्येक ट्रैक्टरों के हिसाब से रुपए देता है। यही होती है रेत ले जाने की अनुमति। जो यैसा नहीं करता, पुलिस उसे बार-बार परेशान करती है, जिससे वह पुलिस के जाल में फंस जाए।
आपको बता दे कि जब तक माड़ा थाने में एक युवा तेज तर्राट एसआई पदस्थ हुआ करते थे तब लगातार कार्यवाही के बाद भी लोग उन पर आरोप लगाते थे अगर एक नजर माड़ा थाना में उनके पदस्थापना के कार्यकाल पर डाला जाए तो कई बड़ी कार्यवाही और रिकॉर्ड माड़ा थाना ने बनाया था लेकिन कुछ लोगो को उनकी कार्यवाही हजम नही हुई और वो लगातार विरोध करते रहे यहां तक कि सूत्र कहते है कि जब माड़ा थाने में पदस्थ एसआई ने जब एक भाजपा नेता के भाई को अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया तो भाजपा नेताओं के नजर में एसआई साहब खटकने लगे फिर क्या विधायक से लेकर सांसद तक उन्हें माड़ा थाने से हटवाने लग गए फिर क्या था जिसकी लाठी उसकी भैंस वाला कहावत चरितार्थ होने लगा भाजपा सरकार थी नेताओ का भी जलवा है उसी सत्ता के दबाव में उपनिरीक्षक के तबादले के फरमान जारी करवा दिया गया

जब बढ़ता कारवाँ न्यूज ने इस मामले में जांच पड़ताल किया तो पता चला कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा एसआई माड़ा थाने से हटवाया गया,वही उन पर अवैध रेत ट्रैक्टर कारोबारियों को संरक्षण देने का आरोप लगता रहा जबकिं दर्जन भर से ज्यादा कार्यवाही ट्रैक्टरों सहित अन्य मामलों में एसआई ने अपने सूझबूझ से किये लेकिन जब से नवागत थाना प्रभारी आये है आज तक कोई कार्यवाही नही हुई धड़ल्ले से रात में ट्रैक्टरों से रेत चोरी हो रही है लेकिन माड़ा थाना प्रभारी के द्वारा कोई कार्यवाही नही की जा रही है।माड़ा थाना प्रभारी के आते ही कार्यवाहियों पर मानो विराम लग गया ट्रैक्टर रेत लेकर रात में फर्राटे भर रहे हैं लेकिन अब न किसी नेता और न किसी और को माड़ा थाना प्रभारी का कारनामा दिखाई दे रहा है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal