बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन अखिल भारतीय ओबीसी महासभा ओबीसी/ एससी/एसटी संयुक्त मोर्चा द्वारा 11अक्टूबर 2020 को सिंगरौली जिले के विन्ध्यनगर रोड स्थित होटल एण्डलीप में जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया है ।
ओबीसी वर्ग के विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित कुमार व संगठन के पदाधिकारियों द्वारा प्रदेशभर में सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है और जिसके तारतम्य में सिंगरौली जिले में “जिला सम्मेलन” का आयोजन किया जा रहा है ।

संगठन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि भारत में सभी जातियों की जनगणना होती है परन्तु सन 1931 के बाद से आज तक ओबीसी समाज की जातिगत जनगणना नहीं की गयी है। आगामी 2021 में होने वाली जनगणना में भी ओबीसी की गिनती नहीं की जा रही है और संगठन ने मांग किया है कि ओबीसी की जातिगत जनगणना करायी जाय और साथ ही उन्होने मांग किया है कि केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे बेतहाशा निजीकरण पर तत्काल रोक लगायी जाये, विधानसभा और लोकसभा में जनसंख्या के आधार पर सीटें आरक्षित की जायें।
संगठन द्वारा किसानों के साथ हो रहे अत्याचारों का पूरजोर तरीके से विरोध किया जा रहा है और वही संगठन की मांग है कि फसल खराब होने की स्थिति में उपज के उत्पादन मूल्य के बराबर मुआवजा दिया जाय और स्वामीनाथन कमेटी की अनुशंसाओं को लागू किया जाय और साथ ही किसानों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध करायी जाय और ओबीसी क्रीमीलेयर निर्धारण में बीपी शर्मा कमेटी की अनुशंसाओं को खारिज किया जाय औऱ सबके लिए फ्री और समान शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्था की जाय और कर्मचारियों की पेंशन बहाल हो, ओबीसी समाज को सरकारी नौकरियों में संख्यानुपात में 65 प्रतिशत आरक्षण दिया जाये और ओबीसी एससी/एसटी समाज को न्यायपालिका, निजीक्षेत्र, विधान परिषद और राज्यसभा में संख्या के अनुपात में प्रतिनिधित्व प्रदान किया जाय और संगठन ने यह भी मांग की है कि आदिवासी समाज की पांचवी और 6वीं अनुसूची लागू की जाय और जाति प्रमाण पत्र बनवाने में एससी/एसटी समाज से 1950 का रिकार्ड और ओबीसी समाज से 1984 का रिकार्ड मांगना बंद किया जाय।
संगठन ने मांग किया है कि लेटरल नियुक्तियां बंद की जाये। पीएससी, मीट, शिक्षको इत्यादि सभी भर्तियों मेे ओबीसी/एससी/एसटी समाज को अनारक्षित सीटों में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाय और रामजी महाजन और मंडल आयोग की अनुंशंसाओं को शत – प्रतिशत लागू किया जाये इत्यादि मांगों को लेकर संगठन द्वारा पूरे प्रदेश में सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal