Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खुटार चौकी ने चेकिंग लगाकर लोगो को बताये मास्क,हेलमेट व सीट बेल्ट के फायदे,चौकी प्रभारी ने नियमित गति से चलने की दी सलाह,कहा दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण है तेज रफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली जिले में आये दिन हो रहे दुर्घटनाओं को देखते हुए आज एक बार फिर खुटार पुलिस ने सिंगरौली पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और कोतवाली टी आई अरुण पाण्डेय के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी मुकेश झारिया के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया है जहाँ लोगो को खुटार चौकी प्रभारी के द्वारा मास्क,हेलमेट,सीट बेल्ट के फायदे बताये गए वही चौकी प्रभारी ने राहगीरो को बताया कि दुर्घटनाओं का सबसे बड़ा कारण तेज रफ्तार है इसलिए एक नियमित चाल से गाड़ी चलाना चाहिए ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके

वाहन चलाते समय सीट बेल्ट व हेलमेट का प्रयोग करें

खुटार चौकी प्रभारी ने लोगों को यातायात के नियम बताए। कहा सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी। वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें।आगे चौकी प्रभारी ने कहा कि वाहन चलाते समय सावधानी बरतना आवश्यक है। वाहन दो पहिया हो या चार पहिया हमेशा वाहन के कागजात दुरुस्त रखें। बाइक चलाने वाले व्यक्ति के साथ पीछे बैठने वाले को हेलमेट लगाकर ही सफर करना चाहिए।वही हेलमेट आपके सर और दिमाग को चोट लगने से बचाता हैं,हेलमेट पहनकर आप परिवार की सुरक्षा और प्यार जताते है,हेलमेट पहनकर आप ट्रैफिक नियम का पालन करते है,हेलमेट धूल और बारिश के समय साफ़ देखने में मदद करता है।आगे खुटार पुलिस ने कहा कि गाड़ी चलाते समय मोबाईल फोन से बात करना दुर्घटनाओं बुलावा देने जैसा है इसलिए गाड़ी चलाते समय मोबाईल से बात न करे जिसके बाद अधिकतर लोगों ने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि आगे से वो सीट बेल्ट लगाकर सफर करेंगे व गाड़ी चलाते समय भविष्य में कभी भी मोबाइल प्रयोग नही करेंगे

चौकी प्रभारी ने बताया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग कितना महत्वपूर्ण है

अब जो नए मॉडल के वाहन चल रहे हैं, उनमें अधिकतर वाहनों में सेफ्टी बैलून लगे हैं। दुर्घटना के समय वह बैलुन तभी ओपन होगा यदि आपने सीट बेल्ट लगाई होगी। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने से हम अपने साथ-साथ दूसरों के जीवन को भी खतरे में डालते हैं। कई वाहन चालक पुलिस की नजरों से बचने के लिए वाहन चलाते समय मोबाइल को स्पीकर पर डाल कर बात करते हैं, लेकिन उनके ऐसा करने से वे पुलिस से तो बच सकते हैं, लेकिन हादसे से नहीं।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...