Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

खुटार चौकी का नशे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही,एक हप्ते के अंदर हाथ लगी दूसरी बड़ी सफलता,दो आरोपी हुए गिरफ्तार

बढ़ता कारवाँ न्यूज//सिंगरौली//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार

BK NEWS:- सिंगरौली पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार अवैध कारोबार,अपराध,वारंटियों पर शिकंजा कसने का जिले में अभियान चलाया जा रहा है उसी अभियान के तहत सिंगरौली पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनकर व नगर पुलिस अधीक्षक देवेश पाठक के मार्गदर्शन में कोतवाली टी आई अरुण पांडेय के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा को एक हप्ते के अंदर दूसरी बड़ी सफलता हाथ लगी जब खुटार चौकी अन्तर्गत अवैध शराब की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को खुटार पुलिस ने शराब व मोटरसाइकिल सहित धर दबोचा

आपको बता दे कि सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा को मुखबिरों से सूचना मिली कि परसौना से पोड़ी नौगई तरफ एक काले रंग की बिना नम्बर की मोटरसाइकिल पर दो लोग देशी मदिरा प्लेन का कार्टून लेकर बिक्री करने जा रहे हैं जिसके बाद खुटार पुलिस मामले को गंभीरता से लेते टीम गठित कर पोड़ी नौगाई में घेराबंदी कर दोनो आरोपी देवेन्द्र कुमार वर्मा पिता रामलल्लू वर्मा उम्र 27 वर्ष व प्रभुनारायण उर्फ मुंसी पिता रामसजीवन शाह उम्र 30 वर्ष को 36 लीटर देशी मदिरा प्लेन जिसकी कीमत तकरीबन 7200 रुपये वही बिना नम्बर की एक मोटरसाइकिल जिसकी कीमत 70000 रुपये कुल मशरूका 77200 रुपये जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए अपराध क्र 0146/2020 धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया

उक्त कार्यवाही में सहायक उपनिरीक्षक जी.पी.कुशवाहा,प्रधान आरक्षक संतोष वैश्य,सतेंद्र अग्निहोत्री,इन्द्रभान सिंह,आरक्षक गुलाब सिंह,पुष्कर पोरवाल,संजीत कुमार,मुनेन्द्र मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...