हिम्मत समाचार/मध्यप्रदेश/छत्तीसगढ़ (सारा सच हिम्मत के साथ)
कुलदीप सिंह (सन्नी) की रिपोर्ट
HS-NEWS/हिम्मत समाचार/सिंगरौली/मोरवा:- दिनांक 23 सितंबर दिन बुधवार को विंध्य के गौरव गरीबों के मसीहा लोकप्रिय पूर्व नेता प्रतिपक्ष माननीय श्री अजय सिंह राहुल भैया का जन्मदिन कोविड-19 आपदा को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्तटसिंग के साथ श्री अरविंद सिंह चंदेल के नेतृत्व में मोरवा में मनाया गया श्री चंदेल ने सभी वार्डो की महिलाओं की समस्याओं को सुनने के पश्चात अपने उद्बोधन में बताया कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोविड का बहाना लेकर। धरना प्रदर्शन पर रोक लगाया जाता है उन्होंने बताया नगर निगम सिंगरौली में कांग्रेस के पार्षदों की एक नहीं सुनी जाती है इसके लिए हम लोग नगर निगम कार्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेंगे प्रथम प्रदर्शन उप कार्यालय नगर पालिक निगम मोरवा से किया जाएगा तत्पश्चात मुख्य कार्यालय बैढ़न नगर पालिक निगम का घेराव भी किया जाएगा जब तक वार्ड की समस्याएं पूर्ण नहीं की जाती हैं हम लोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा श्री सिंह ने बताया आने वाले पार्षद चुनाव में कम से कम हमें 30 सीट जीत कर लानी है और सभी कार्यकर्ता उसके लिए प्रयास में अभी से लग जाएं जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधकारियों को श्री सिंह द्वारा बताया गया टिकट वितरण में किसी की नहीं सुनी जाएगी हर वार्ड की कमेटी बनाई जाएगी और कमेटी जो निर्णय करेगी वह मान्य होगा श्री चंदेल द्वारा उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया। श्री प्रवीण सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में युवा कांग्रेस कमेटी सिंगरौली के सभी साथियों को निर्देश दिया कि आप अभी से ही वार्ड पार्षद के चुनाव की तैयारी में लग जाएं हमे कैसे भी नगर निगम में अपनी सरकार बनानी है श्री महेंद्र प्रताप सिंह पूर्व उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली एवं श्री विनोद सिंह उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया साथ ही श्री विनोद सिंह द्वारा मंच का सफल संचालन भी किया गया कार्यक्रम की व्यवस्था देश दीपक सिंह प्रोप्राइटर होटल मधुवन और श्री अशोक सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी द्वारा की गई। वार्ड क्रमांक 9 मधुबन विवाह घर में कांग्रेस से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं का परिचय एवं सदस्यता का कार्यक्रम आयोजित किया गया महिलाओं का नेतृत्व श्रीमती सीमा धर दुबे द्वारा किया गया अपने उद्बोधन में श्रीमती सीमा धर दुबे ने बताया की मुझे पार्षद की टिकट का लालच नहीं है मै वार्ड के समस्याओं के निराकरण के लिए पार्टी से जुड़ी हूं मेरे मायके के एवं हमारे ससुर दोनों जगह लोग कांग्रेस से जुड़े थे मुझे बचपन से ही कांग्रेस पार्टी में आस्था है मैं कांग्रेस में रहकर समाज सेवा करना चाहती हूं

सभी वार्ड की महिलाओं ने अपने-अपने वार्ड की समस्याओं को सम्माननीय जिला अध्यक्ष श्री अरविंद सिंह चंदेल को बताया श्री चंदेल ने सभी समस्याओं को नोट किया एवं उन कार्यो को कराने का आश्वासन दिया। जैसा कि कोरोना महामारी आपदा को ध्यान में रखते हुए माननीय भैया जी के द्वारा यह निर्देश प्राप्त हुआ था कि मेरे जन्मदिन पर कोई भी उत्साह या जश्न ना मना कर गरीब मजदूर असहाय परिवार की आप सभी मदद करें इसी तारतम्य में वार्ड क्रमांक 4 झुग्गी झोपड़ी बस्ती में जाकर मास्क सैनिटाइजर साबुन एवं बच्चों में किताब कापी पेंसिल एवं फल मिठाई वितरित की गई सैकड़ों की तादाद में उपस्थित झुग्गी वासियों ने राहुल भईया जिंदाबाद के नारे लगाए कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री विनय कुमार सिंह चुनाव प्रभारी लोकसभा क्षेत्र सीधी सिंगरौली श्री लखन शाह जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ श्री प्रवीण सिंह चौहान जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी सिंगरौली श्री अनिल वर्मा जिला अध्यक्ष हरिजन प्रकोष्ठ श्री नरेंद्र चंद सिंह प्रदेश महामंत्री उद्यमी प्रकोष्ठ श्री अमरजीत सिंह (बिल्लू) महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर, श्री पुण्य देव सिंह महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर, श्री सुरेंद्र गुप्ता महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर श्री दीपेंद्र सिंह महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर, श्री परमेश्वर पटेल महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर, श्री शेखर सिंह पूर्व सचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली, श्री आशीष अग्रहरी सचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर, मोहम्मद अफजल खान सचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर, मोहम्मद मुकीम सचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर, श्री शिवनाथ महतो सचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर, श्री कल्लू न्यरिया सचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर, जय कांत सचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर, श्री प्रचेत सिंह युवा नेता, श्री लखन शाह वरिष्ठ कांग्रेसी
महिलाओं में मुख्य रूप से श्रीमती सुमन सिंह प्राचार्या क्रिसेंट मैरी स्कूल सिंगरौली श्रीमती श्रद्धा जायसवाल सचिव जिला कांग्रेस कमेटी सिंगरौली शहर, श्रीमती बबीता पांडे वरिष्ठ कार्यकर्ता कांग्रेस पार्टी श्रीमती रजनी सिंह समाज सेविका कुमारी मनीषा चौहान शिक्षिका कुमारी संजना शर्मा शिक्षिका कुमारी मोनिका चौरसिया शिक्षिका कुमारी संध्या पत्रकार श्रीमती अनुराधा सिंह समाज सेविका श्रीमती सपना बानो महासचिव महिला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मोरवा अंजू कुमारी कांग्रेस कार्यकर्ता ममता जयसवाल कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती फरीदा बानो कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती शहजादी वानो कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती नगमा खातून कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती शाहीन बेगम कांग्रेस कार्यकर्ता सुधा कुमारी कार्यकर्ता श्रीमती अरुणा देवी कांग्रेस कार्यकर्ता सोनाली शाहिस कांग्रेस कार्यकर्ता माया कुमारी कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती सरिता देवी कांग्रेस कार्यकर्ता पूनम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता रामकली पनिका कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती रीता देवी कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती अंजली देवी कांग्रेस कार्यकर्ता दीक्षा कुमारी कांग्रेस कार्यकर्ता श्रीमती अमृता देवी कांग्रेस कार्यकर्ता समेत सैकड़ों लोगों की सराहनीय उपस्थिति रही।
www.himmatsamachar.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal