Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अंचल में हथियार व नशीले पदार्थ की बढ़ी तस्करी,उपचुनावों की आहट

ग्वालियर-
27 सीटों पर प्रदेश में उपचुनाव होने हैं, जिनमें से 16 सीट ग्वालियर-चंबल अंचल की हैं। उपचुनावों की आहट के साथ ही अंचल में अवैध हथियारों के साथ-साथ शराब, स्मैक, गांजा की तस्करी बढ़ने लगी है। बीते 26 दिन में सिर्फ ग्वालियर शहर से ही 24 पिस्टल, 15 कट्टे पकड़े जा चुके हैं। यही हाल अंचल के अन्य जिलों का भी है। हाल ही में मुरैना और दतिया के बड़ौनी में भी काफी मात्रा में हथियार पकड़े गए थे। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है कि चुनाव या उपचुनाव से पहले काफी मात्रा में अवैध हथियार पकड़े जा रहे हों। इससे पहले भी चुनाव के नजदीक आते ही अंचल में अवैध हथियारों का चलन बढ़ जाता है। इसका प्रमुख कारण यह भी है कि इस समयावधि में लाइसेंसी हथियार थानों में जमा होते हैं।
ग्वालियर 30 दिन में जब्त हथियार
पिस्टल- 24, 32 बोर की
कट्टा- 15
कारतूस- 120
9 एमएम की- 43
पकड़े गए बदमाश- 10
…..
2019 में
अवैध हथियार- 219
कारतूस- 412
बदमाश- 200
नोट- एक साल में पकड़े गए।
गांजा, स्मैक, ब्राउन शुगर की तस्करी बढ़ी
– 200 ग्राम ब्राउन शुगर दो दिन पहले पकड़ी, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख है।
– 45 ग्राम स्मैक व 50 किलो गांजा भी हाल के दिनों में पकड़ा गया है।
– हजारों लीटर शराब शहर में अवैध ढंग बेचने के लिए आई, जो पकड़ी गई।
भिंड में पकड़े गए हथियार व नशा सामग्री
वर्ष 2019
261 अवैध हथियार
वर्ष 2020 अब तक
164 अवैध हथियार
———
नशीले पदार्थ
-2019
31 केस
वर्ष 2020 अब तक
16 केस
मालवा के रास्ते निमाड़ से रहे अवैध हथियार
अंचल में आने वाले अवैध हथियारों के रूट पर बात करें तो साफ है कि जब से अंचल के भिंड-मुरैना में अवैध हथियारों के कारखानों पर सख्ती की गई है तभी से पश्चिमी निमाड़ के खरगोन जिला में बनने वाले हथियारों की मांग बढ़ गई है। मालवा के रास्ते खरगोन से काफी मात्रा में अवैध हथियार ग्वालियर-चंबल अंचल की सीमा में प्रवेश करते हैं।
गुणवत्ता ऐसी की देखते रह जाओ
खरगोन, खंडवा से आने वाली पिस्टल, कट्टे की गुणवत्ता ऐसी होती है कि हथियारों के शौकीन देखते ही रह जाएं। हाल में पकड़ी गईं 15 पिस्टलों की गुणवत्ता देखकर खुद ग्वालियर एसपी अमित सांघी भी दंग रह गए। फिनिशिंग के मामले में कहीं से भी लाइसेंसी हथियारों से कम नहीं थे। साथ ही 32 बोर की पिस्टल खड़वा-खरगोन से महज 10 से 12 हजार रुपये में मिल जाती है। जबकि अंचल में इनकी 20 से 25 हजार रुपये तक कीमत मिल जाती है।
जिले की क्राइम ब्रांच ने अवैध हथियार के साथ बदमाशों को पकड़ा है। पता लगा है कि हथियार खरगोन से लेकर आए थे। जल्द टीम वहां पहुंचाई जाएगी। उपचुनाव से पहले अवैध हथियारों को पकड़ना बड़ी सफलता है। पता लगा रहे हैं इनका उपयोग कहा और कैसे होना था।
अमित सांघी, एसपी ग्वालियर

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...