Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बिजली बिल बकाया होने पर कार्रवाई:ऊर्जा मंत्री की भाभी के क्रेशर समेत 5 का कनेक्शन काटा

ग्वालियर
बिजली कंपनी नेबिजली बिल बकाया होने पर शहर से लगे बिलौआ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। कंपनी की टीम ने बिलौआ के क्रेशर बाजार में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के परिवार के क्रेशर समेत 5 क्रेशरों के कनेक्शन काट दिए। श्री तोमर के बड़े भाई देवेंद्र तोमर की पत्नी मनोरमा सिंह तोमर के नाम पर संचालित ऋतुराज क्रेशर पर 95 लाख रुपए से अधिक की राशि बकाया है।
बिजली कंपनी का 1.72 करोड़ रुपए है बकाया
इसके अलावा हेपनिंग इंफ्राटेक पर 26 लाख, शान स्टोन क्रेशर पर 11 लाख, मंशा ग्रेनाइट पर 10 लाख और श्रीजी एसोसिएट पर 25 लाख रुपए की बिल राशि बकाया है। इन सभी क्रेशर संचालकों को पिछले कई महीनों से राशि जमा कराने के लिए नोटिस जारी हो रहे थे लेकिन, राशि जमा नहीं कराई जा रही थी।

पहले ट्वीट किया, फिर कार्रवाई हुई: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर के परिजनों पर बिजली बिल राशि बकाया होने का मुद्दा बुधवार से चर्चा में ज्यादा आया और जब ये मामला भोपाल तक पहुंचा तो श्री तोमर ने गुरुवार को दोपहर में अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा- मप्र सरकार समान व सदभाव वाली जन सरकार है। मैं बिजली कंपनियों को निर्देशित करता हूं कि वह उपभोक्ता के रूप में मेरे परिवार व शुभचिंतकों और मप्र के सभी सम्माननीय विद्युत उपभोक्ताओं के साथ समान सम्मानपूर्वक व्यवहार करें। इसके बाद बिलौआ में कनेक्टशन काटे जाने की कार्रवाई हुई।

सात महीने से जमा नहीं किया था बिजली का बिल

बिलौआ क्रेशर मार्केट में पांच क्रेशरों के बिजली के कनेक्शन काटे गए हैं। इन पर 1.72 करोड़ रुपए का बिल बकाया है जो कि सात माह से जमा नहीं किया गया है। कई बार नोटिस और समझाइश देने के बाद भी बिल जमा नहीं किया गया।

– आशिफ इकबाल, एई उच्च दाब, विद्युत वितरण कंपनी

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...