ब्रेकिंग न्यूज – 26/08/2020
हिम्मत समाचार -(राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली – प्रति दिन अन्य प्रदेशो या प्रदेश के दूसरे जिलो से व्यक्तियो का जिले मे आवागमन हो रहा है किंतु जिले के सीमा पर बनाये गये चेकपोस्टो पर बाहर से आने वाले व्यक्तियो मे से कुछ व्यक्तियो की जानकारी पंजी मे दर्ज नही की जा रही है जबकि प्रत्येक व्यक्ति का नाम पंजी मे दर्ज करना अनिवार्य किया गया हैं साथ ही बाहर से आने वाले व्यक्तियो को उनके घरो मे होम क्वारेनटाईन कराया जाना भी अनिवार्य किया गया है।

सभी उपखण्ड अधिकारी अपने अपने क्षेत्र मे बनाये गये चेकपोस्टो का निरंतर भ्रमण कर चेकपोस्टो मे तैनात कर्मचारियो को निर्देशित करे कि कोई भी व्यक्ति बिना अपनी जानकारी दिये जिले मे प्रवेश ना करे उक्त आशय का निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार मे
कोविड-19 की समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना के द्वारा संबंधित अधिकारियो को दिया गया।
कलेक्टर राजीव रंजन मीना के द्वारा जिले मे संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जहा दलो का गठन किया गया है वही आरआरटी टीम का गठन कर संक्रमण से बचाव हेतु कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर के द्वारा दल मे लगे हुये प्रभारी अधिकारियो को निर्देश दिये गये कि अपने अपने क्षेत्रो मे सोसल डिस्टेसिंग का पालन कराये जो व्यक्ति बिना मास्क के बाहर घूमता हुआ मिले उसके उपर जुर्माना लगाने की कार्यवाही करे।
कलेक्टर ने प्रतिष्ठानो एवं दुकानो पर निगरानी बनाये रखने का निर्देश दिया उन्होने कहा कि जहा नियमो का उल्लघन मिले तत्काल उनके उपर कार्यवाही करे।उन्होने नगर निगम आयुक्त को शहर मे स्थापित गणेश प्रतिमाओ के विर्सजन हेतु वाहन व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि आम जन मानस के बीच इस आशय की उदघोषणा कराये कि अपने घरो मे स्थापति गणेश प्रतिमाओ को निगम द्वारा चिन्हित स्थालो पर ही देकर जाये। उन्होने कहा कि मूर्ति प्राप्त कर विर्सजन के लिए बनाये गये स्थानो पर संम्मान के साथ निगम अमले के द्वारा विर्सजन का कार्य किया जाये। उन्होने कहा कि मेरे द्वारा पूर्व मे ही यह निर्देश दिया गया है कि कोई भी त्योहर सर्वजनिक रूप से नही मनाया जायेगा। ना कोई भी जूलूश निकाला जायेगा। सभी अधिकारी अपने अपने क्षेत्रो मे मूर्ति विर्सजन कार्य जारी निर्देशो के अनुसार कराया जाना सुनिश्चित करे।
बैठक के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी साकेत मालवीय, अपर कलेक्टर बी.के पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर व्हीपी पाण्डेय, निगमायुक्त आर.पी सिंह, एसडीएम ऋषि पवार, डिप्टी कलेक्टर सम्पदा सर्राफ, तहसीलदार जीतेन्द्र बर्मा,जान्हवी शुक्ला, दिव्या सिंह उपस्थित रही।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal