ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 26/08/2020
BK NEWS:सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राज्य परिषद सदस्य कामरेड- संजय नामदेव ने बताया कि जिले में दलितों पर अत्याचार तेजी से बढ़ रहे जिसमें हत्या – बलात्कार – मारपीट इत्यादि घटनाये आम बात हो गयी है फरियादिया सिंगरौलिया निवासी- आदिवासी संत कुमारी बदिया और पुष्पा बदिया के आवेदनों की तत्काल आवश्यक रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – प्रदीप शेन्डे से माँग की गयी और वही उन्होंने आजाक थाना निरीक्षक को जांच कर कार्यवाही के निर्देश दिये ।

दिये गये आवेदन पत्र के अनुसार घटनाक्रम यह है
दिनांक 16/08/2020 को रात्रि के लगभग 12:00 बजे गांव की पप्पू तिवारी पिता – वासुदेव तिवारी ग्राम- सिंगरौलिया के साथ 15 व्यक्ति प्रार्थीया के घर आकर उसके पति के साथ मारपीट कर विद्युत कनेक्शन तोड़ दिया गया और घर मे अंधकार हो चुका है जबकि 10 दिन ऊपर लापता राजेंद्र बदिया विवाद के समय घर पर नहीं था इसके बावजूद मारपीट कर उठा गये और पुष्पा बदिया और संत कुमारी बदिया ने पप्पू तिवारी पर गंभीर आरोप लगाये है जिसकी शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुँचा है ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal