बढ़ता कारवाँ न्यूज(BK NEWS)//सिंगरौली//बैढ़न//खुटार//राघवेन्द्र सिंह गहरवार
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह के दिशा निर्देश मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेन्डे के मार्ग दर्शन मे एवं कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय की सतत निगरानी में खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया को बड़ी सफलता मिली जब चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति को बका लहराते हुए गिरफ्तार किया गया

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि खुटार में एक व्यक्ति लोहे का बका लिये आने जाने वालो को डरा धमका रहा है कि सूचना पर खुटार चौकी प्रभारी मुकेश झारिया गंभीरता से लेते हुए टीम गठित कर उक्त स्थान पर पहुंच कर घेरा बन्दी कर राजाराम बसोर पिता दीनानाथ बसोर उम्र 22 वर्ष निवासी बिहरा को अपराध क्र 0123/2020 धारा 25 (बी) आर्स एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए मामला पंजीबद्ध किया गया।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अरूण कुमार पाण्डेय, उप निरीक्षक मुकेश झारिया, सउनि.जी.पी. कुशवाहा, आर. गुलाब सिंह, संजीत कुमार, पुष्कर पोरवाल, मुनेन्द्र मिश्रा की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।
www.badhatakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal