Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध सम्बन्ध के चक्कर में हुई हत्या कोतवाली पुलिस ने अंधी हत्या को 3 दिवस के अंदर हुआ पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार धान के खेत में दफन कर लगायी जा रही फसल कोतवाली पुलिस की कार्यवाही पर पुलिस अधीक्षक ने की पुरस्कृत करने की घोषणा

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह/जमुना सोनी) बैढन मिली जानकारी के अनुसार 20 अगस्त को पिपराकुरंद निवासी मेघनाथ केवट के गायब होने पर भाई ने गुमशुदा की रिपोर्ट कोतवाली वैढ़न में दर्ज करायी थी जिस पर कार्यवाही करते हुये कोतवाली थाना प्रभारी अरूण कुमार पाण्डेय और टीम ने प्रेम संंबंध के चक्कर में हुयी हत्या का खुलासा 72 घंटे के अंदर करते हुये 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पत्नी के साथ मृतक के प्रेम संबंध के कारण आरोपी रामकुमार बैगा और उसकी पत्नी शांति बैगा निवासी पिपराकुरंद ने मेघनाथ की हत्या कर शव को खेत में गाड़ दिया ।

कोतवाली पुलिस ने जांच के दौरान जमीन से शव को बाहर निकलवाया और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जप्त कर लिये गये हैं और वही कोतवाली पुलिस द्वारा अंधे हत्याकांड के खुलाशे में की गयी त्वरित कार्यवाही पर जिला पुलिस अधीक्षक बीरेन्द्र सिंह ने कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय सहित पूरी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है। 

मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 20/08/2020 को ग्राम पिपरा कुरंद निवासी मेघनाथ केवट अपने घर से बिना बताये अचानक कही गायब हो गया था और जिसके संबंध में गुमशुदा के भाई प्रेमलाल केवट के रिपोर्ट पर दिनांक 20/08/2020 को थाना बैढन में गुमसुदा क्र. 44/2020 कायम कर जाँच में लिया गया और मेघनाथ केवट के अचानक गायब होने की सूचना मिलने व मेघनाथ की मोटर साईकिल संदिग्ध परिस्थिति में कन्वेयर बेल्ट रोड के शिवपहरी के पास मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली वीरेन्द्र सिंह द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली प्रदीप शैण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश पाठक व कोतवाली प्रभारी अरूण पाण्डेय को घटना की गहराई से अनुसंधान करते हुये त्वरित कार्यवाही का निर्देश दिया गया था ।

कोतवाली पुलिस द्वारा घटना क्रम की बारीकी से जांच की गयी जाँच में पाया गया की आरोपी रामकुमार बैगा निवासी- पिपराकुरंद की पत्नी शांती बैगा का मृतक मेघनाथ केवट के साथ करीबन 07-08 माह से प्रेम एवं शारीरिक संबंध बन गया था

जिसकी जानकारी आरोपी रामकुमार को हो गयी थी और इसी बात को लेकर पति-पत्नी में आपस में विवाद होता रहता था
अवैध प्रेम संबंध के चक्कर में हुयी हत्या घटना दिनांक 19/08/2020 से करीबन 20-25 दिन पहले शांती बैगा अपने मायके ग्राम बेतरिया चली गयी थी और दिनांक 19/08/2020 को मृतक/गुमशुदा मेघनाथ शांती बैगा से मिलने उसके मायके ग्राम बेतरिया गया था और इस बात की जानकारी जब रामकुमार बैगा निवासी पिपराकुरंद को हुई तब वह रात्रि करीबन 12:00 से 12.30 बजे के लगभग मेघनाथ केवट की हत्या की योजना बनाकर अपनी मोटर साईकिल में कुल्हाडी रखकर मोटर साईकिल से ग्राम बेतरिया पहुंचा और शराब पीया व अपनी मोटर साईकिल ससुराल से दूर खड़ी कर पैदल ही अपनी ससुराल पहुंचा और जहां मेघनाथ केवट शांती बैगा के कमरे में जमीन में कम्बल बिछाकर सोते मिला तब रामकुमार अपनी पत्नी शांती को कमरे के बाहर बुलाया बोला की मेघनाथ ने तुम्हारी इज्जत के साथ खिलवाड़ किया है और तुम यह कुल्हाडी लो और मेघनाथ के सिर में मारकर उसे खतम करो, नही मारोगी तो मैं तुम्हे कभी नही रखुंगा और पत्नी द्वारा बोलने पर दोनो मिलकर मारते है, यह काम मेरे अकेले किसी वश का नहीं और तब रामकुमार वही घर में रखा खटिया की लकड़ी का सिरौ उठा लिया सोते हुये मेघनाथ के माथे एवं सिर में शांती ने कुल्हाडी से हमला कर मेघनाथ की हत्या कर दिया।

आरोपी रामकुमार द्वारा मेघनाथ की हत्या करने के पश्चात् दूसरे कमरे में सो रहे अपने साले रामसुन्दर बैगा को जगाकर घटना की बात बताकर शव को ठिकाने लगाने एवं साक्ष्य छुपाने की नीयत से अपनी पत्नी एवं साले के साथ मिलकर घर के पास ही स्थित अपने खेत में फावड़ा से गहरा गड्ढा खोदकर मेघनाथ के शव को ले जाकर गाड़ दिया और मेघनाथ केवट की मोटर साईकिल को रामकुमार अपने साले रामसुन्दर से शिवपहरी कन्वेयर रोड में पुलिया के पास खडा करवा दिया गया था।

पूछताछ पर आरोपीगण रामकुमार बैगा, शांती बैगा निवासी पिपरा कुरंद एवं रामसुन्दर बैगा निवासी बेतरिया के बताये गये स्थान से तहसीलदार/कार्यपालिक मजिस्ट्रेट माड़ा के समक्ष दिनांक 23/08/2020 को शव उत्खनन कार्यवाही उक्त आरोपीगण से कारवाही की गयी ।

जिस पर करीबन 4 फिट की गहरायी पर गुमशुदा मेघनाथ केवट का शव बरामद हुआ जिसकी पहचान परिजनो द्वारा की गयी।

उक्त संपूर्ण जाँच पर आरोपीगण के उक्त कृत्य पर अपराध धारा 302, 201, 34 भादवि. के तहत दण्डनीय पाये जाने से आरोपीगण को दिनांक 23/08/2020 को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा हत्या के त्वरित खुलासे के लिये कोतवाली प्रभारी सहित पूरी टीम को पुरूष्कृत किये जाने की घोषणा की गयी है।

उक्त कार्यवाही में रहे शामिल
कोतवाली बैढ़न निरीक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उप. निरीक्षक रामजी शर्मा, गोभा चौकी प्रभारी उप. निरीक्षक नीरज सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अरविन्द द्विवेदी, पिन्टू राय, वीरेन्द्र त्रिपाठी, गोभा चौकी के प्रधान आरक्षक – रामजी पाण्डेय, आरक्षक – संदीप सिंह बघेल, महेश पटेल, पंकज सिंह, महिला आरक्षक – अर्चना तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन व प्रकरण के खुलासे में एफएसएल टीम प्रभारी डा. एस.एन.मरावी व प्रधान आरक्षक – नरेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही और पुलिस अधीक्षक द्वारा इन्हें भी पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...