ग्वालियर-
न्यू गायत्री नगर निवासी आशीष शर्मा ने 16 जुलाई को आत्महत्या की थी। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला था। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर पड़ताल की तो पता चला कि मृतक आशीष शर्मा ने रिश्ते में बुआ के लड़के गगन शर्मा और उसके दोस्त से कुछ रुपये उधार लिए थे। रकम का दोगुना चुका दिया था फिर भी सूदखोर उससे पैसा मांगे जा रहे थे। इसी से तंग आकर उसने जहर खाकर जान दी थी। जिस पर पुलिस ने आरोपित गगन और उसके दोस्त पर खुदकुशी के लिए विवश करने का मामला दर्ज किया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal