ग्वालियर-
सड़क पर गड्ढे में बाइक का पहिया घुसने से 2 की माैत हो गई
नवग्रह कॉलोनी निवासी दो युवक संतोष राजपूत (24) और मोहन प्रकाश कुशवाह (22) की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
सड़क पर गडडे की वजह से की हुई मोत पर संबधित अधिकारीयो के विरुद्ध कार्यवाही की मांग उठी हे
दोनों शनिवार दोपहर 12 बजे बाइक एमपी 07 एनअार 1155 से सुसेरा गांव में रहने वाले संतोष के रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। रास्ते में सड़क पर गड्ढे में बाइक का पहिया जा घुसा और बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा भिड़ी। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। शाम को इलाज के दौरान संतोष की मौत हो गई। वहीं रविवार को मोहन ने भी दम तोड़ दिया।
वहीं विक्की फैक्टरी के पास से शनिवार शाम को तेजेंद्र शर्मा की बाइक फिसलने से वह डिवाइडर से टकराकर घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal