Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

मप्र राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ की बेटी की हत्या के आरोप में डॉक्टर दामाद राजस्थान में गिरफ्तार

ग्वालियर- राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ की पुत्री ज्योति धाकड़ का विवाह 3 वर्ष पहले बारां के ग्राम बांसखेड़ा गांव में रहने वाले डॉ.जयसिंह मेहता से हुआ था। 19 मार्च की रात्रि ज्योति ने घर में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी।
राजस्थान पुलिस ने ज्योति की मौत मामले में पति डॉ. जय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया था
मार्च में सुरेश जब बेंगलुरु में थे, तब उनकी बेटी की राजस्थान में मौत हो गई थी

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री सुरेश धाकड़ (राठखेड़ा) की बेटी की दहेज हत्या के मामले में राजस्थान के बारां जिले की केलवाड़ा पुलिस ने आरोपी दामाद डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। कोरोना सैंपल जांच के बाद आरोपी डॉक्टर को जेल भेजा जाएगा। राज्य मंत्री धाकड़ की बेटी ज्योति की 19 मार्च को संदिग्ध अवस्था में ससुराल में मौत हो गई थी। ज्योति के भाई जितेंद्र धाकड़ की रिपोर्ट पर पुलिस ने 20 मार्च को केस दर्ज कर किया था।

पुलिस ने ज्योति की मौत मामले में पति डॉ. जय सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोप में केस दर्ज किया था। ज्योति का पोस्टमाॅर्टम बारां अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से करवाया था। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर जय सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस आरोपी से और पूछताछ कर सकती है। इसके बाद कोरोना की सैंपल रिपोर्ट आने के बाद जेल भेजा जाएगा।

क्या है मामला
राज्य मंत्री सुरेश धाकड़ की पुत्री ज्योति धाकड़ का विवाह 3 वर्ष पहले बारां के ग्राम बांसखेड़ा गांव में रहने वाले डॉ.जयसिंह मेहता से हुआ था। इस दौरान ज्योति ने एक बेटी को भी जन्म दिया। जिसकी आयु अभी महज 2 वर्ष ही है। 19 मार्च की रात्रि ज्योति ने घर में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली थी। आरोपी डॉक्टर जय सिंह मेहता राजस्थान के बारां जिले के कैलवाड़ा के सरकारी अस्पताल में पदस्थ हैं। जिस समय ज्योति ने आत्महत्या की, उस समय सुरेश राठखेड़ा प्रदेश में सियासी घमासान के चलते कांग्रेस के बागी विधायकों के साथ बेंगलुरु में थे। बेटी की मौत की खबर मिलते ही वे चार्टड प्लेन से राजस्थान पहुंचे थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...