Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भिंड के गोहद में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत

ग्वालियर-
भिंड के गोहद मालनपुर की प्रिया गोल्ड फैक्टरी में रात की शिफ्ट से काम कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन कर्मचारियों को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। घटना ग्वालियर-भिंड नेशनल हाइवे-92 पर गोहद चौराहा थाने के सर्वा गांव के पास रविवार सुबह आठ बजे हुई। मरने वालों में चचेरे भाई और एक पड़ोसी है। हादसे के बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया।

पांच घंटे तक वाहनों के पहिए थमे रहे। पुलिस, प्रशासन की समझाइश से स्वजन जाम खोलने को तैयार हुए। गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के खेरिया रायजु गांव निवासी 19 वर्षीय रीतेश पुत्र जसवंत जाटव, 20 वर्षीय सुल्तान पुत्र भरोसी जाटव, 19 वर्षीय शैलेन्द्र पुत्र मायाराम जाटव मालनपुर स्थित प्रिया गोल्ड फैक्टरी में नौकरी करते थे। शनिवार को तीनों की रात की शिफ्ट में ड्यूटी थी।

फैक्टरी में ड्यूटी पूरी कर तीनों एक ही बाइक क्रमांक एमपी 30 एमएन 4205 से वापस घर लौट रहे थे। गांव से करीब तीन किमी पहले ग्वालियर-भिंड नेशनल हाइवे-92 पर सर्वा गांव के पास भिंड की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमपी 07 एचबी 4539 के ड्राइवर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों युवक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे के बाद ड्राइवर ने ट्रक को तेज रफ्तार भगाया तो पहिया भी पंक्चर हो गया।

इसके बाद ड्राइवर ट्रक को सड़क पर ही खड़ा छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने तीनों घायलों को गोहद अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत बता दिया। हादसे की सूचना मिलते ही खेरिया रायजु गांव से मृतकों के स्वजन भी आ गए। उन्होंने राजमार्ग पर वाहनों को खड़ा कर चक्काजाम कर दिया।

सूचना मिलने पर गोहद एसडीएम शुभम शर्मा, एसडीओपी परमाल मेहरा और गोहद चौराहा थाने का बल मौके पर पहुंचा। भिंड से एएसपी संजीव कंचन भी पहुंचे। प्रशासन और पुलिस की समझाइश से स्वजन जाम खोलने पर राजी हुए। पोस्टमॉर्टम के बाद तीनों के शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...