ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 09/08/2020
बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन “कोविड-19” संक्रमण न फैलने एवं बचाव हेतु जिला प्रशासन के दिशा – निर्देशन में जिला पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा आज रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन के दौरान “कोविड-19” के नियमों का पालन कराने हेतु नगर निगम अमला एवं जिला यातायात व जिले की पुलिस चौराहे – तिराहे – नाको पर मुस्तैदी से तैनात रहा ।

वही नगर निगम अमला द्वारा मास्क न लगाने वालों पर चालानी कार्यवाही करते देखे गये और वही साथ-साथ चौराहे – तिराहे – गली – मोहल्लों में निःशुल्क में मास्क वितरण किये जा रहे हैं और शहर के मुख्य चौराहे – तिराहे तुलसी मार्ग – मेन रोड – बस स्टैंड – काली मंदिर – अम्बेडकर चौक सहित अन्य जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा ।
नगर निगम के वार्ड 41 गनियारी शांतिनगर के आनंद विहार रहवासियों द्वारा नगर निगम मास्क बैंक में लगभग 450 मास्क दान किया गया और नगर निगम द्वारा मास्क को अन्य मोहल्लेवासियों में वितरण किया गया, मौके पर आशीष शुक्ला सचिन दवे, सिन्हा बन्धु सहित मोहल्ला वासी मौजूद रहे ।
कोविड-19 के नियमों का पालन कराने हेतु तिराहे चौराहे पर नगर निगम के एसडीओ रैंक के अधिकारी मास्क न लगाने की जुर्माने काटने व समझाइस देने के लिये कड़ी धूप में सड़क व किनारे बैठे रहते हैं ।
बुद्धिजीवियों का कहना है कि नगर निगम अधिकारी को चल रहे विकास कार्यो व फाइलों को देखें और निगम कार्यालय में जन्म से लेकर मृत्यु तक और जनता से जुड़ी समस्याएं होती है कार्य प्रभावित होना लाजमी है क्योंकि अब लगभग 98% से अधिक लोग मास्क लगाकर चल रहे हैं और जुर्माने काटने की आवश्यकता नहीं दिखायी दे रहा है और नगर निगम अमला मास्क न लगाने वाले के जुर्माने काटने के इंतजार में घण्टो बैठे रहता है केवल अब समय बर्बाद होता है ।
क्योंकि वही अब जिले के हर थानावार को मास्क न लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने वाले को पुलिस द्वारा इंडियन रेडक्रॉस की पर्ची से चालानी कार्यवाही करते हुये मास्क लगाने और कोविड -19 के नियमो का पालन कराने और एक दूसरे को प्रेरित भी करे ।
मौके पर मुख्य रूप से नगर निगम एसडीओ- रत्नाकर गजभिये, उपस्वच्छता पर्यवेक्षक- बल्ले, सुदामा, एएसआई- बी.एन. वर्मा, टीआरसी सिंह, जगदीश जायसवाल, रामदरस, प्र.आरक्षक- पंकज सिंह चंदेल धीरज सिंह, रामेश्वर सिंह मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal