Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

वायरलैस मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने पर डीएसबी शाखा प्रभारी को नोटिस शाखा से पृथक करने की कार्रवाई

ग्वालियर -गोपनीय सूचनाओं का संकलन करने वाली जिला विशेष शाखा (डीएसबी) का एक मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। यह मैसेज लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है। इस मैसेज में वितन्तु संदेश लिखने के साथ नीचे पुलिस अधीक्षक लिखा हुआ है, लेकिन हस्ताक्षर डीएसबी शाखा के प्रभारी इंस्पेक्टर आलोक त्रिवेदी के हैं। एसपी अमित सांघी ने डीएसबी शाखा के प्रभारी को फटकार लगाते हुए नोटिस थमा दिया है।
डीएसबी शाखा का एक मैसेज पिछले दो दिन से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मैसेज संज्ञान में आते ही एसपी अमित सांघी ने इसे गंभीरता से लिया। उन्होंने इसे गंभीर चूक मानते हुए डीएसबी शाखा प्रभारी को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है और इस पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। ट्रिपल एस के प्रमुख लाखन सिंह बौद्ध द्वारा इस मैसेज को एसपी के संज्ञान में लाया गया है।
डीएसबी शाखा का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात मेरे संज्ञान में आई है। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। शाखा प्रभारी को नोटिस दिया गया है। शनिवार को उन्हें शाखा से पृथक करने की कार्रवाई की जाएगी। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मैसेज में जो जानकारी है वह पुष्ट नहीं है।
अमित सांघी
एसपी

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...