ब्रेकिंग न्यूज – 08/08/2020
हिम्मत समाचार – (राजकुमार सिँह/बरुण कुमार ) सिंगरौली :-कोरोना का कहर जिले में विकराल रूप अख्तियार करता जा रहा है। शुक्रवार की देर रात जिले में कोरोना के 34 पॉजिटिव केस मिले हैं। जिससे अब जिले में कोरोना के कुल पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 182 पहुंच गई है। शुक्रवार की रिपोर्ट में एक साथ 33 पॉजिटिव केस रीवा मेडिकल कॉलेज से आयी रिपोर्ट में और एक पॉजिटिव केस ट्र-नॉट की जांच में मिला है। रीवा से देर रात करीब साढ़े 11 बजे आयी रिपोर्ट में सबसे ज्यादा करीब 16 पॉजिटिव केस फिर से जिला जेल पचौर और बाकी केस जिले के विभिन्न जगहों के बताये जा रहे हैं। जेल के 16 पॉजिटिव में 15 बंदी और 1 प्रहरी पद पर कार्यरत वहां का स्टाफ भी बताया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक कोई सभी केसों को एरियावार चिन्हित करने में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीमें जुटी रहीं।

जिससे सभी पॉजिटिव केसों की एरियावार पुष्टि नहीं हो सकी थी। वहीं, कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को दिनभर रीवा से एक भी सैम्पल की रिपोर्ट नहीं आयी थी। जिससे हर किसी को संशय था कि हर बार की तरह रीवा में पेंडिंग हो रही रिपोर्टर्स बाद में कहीं बड़ा धमाका न करें और हुआ भी यही। दैर रात एक साथ 33 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिससे स्वास्थ्य विभाग से लेकर जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में टीमें सक्रिय हो गई और केस का एरिया चिन्हित होते ही 108 एम्बुलेंसों को उन्हें नजदीकी कोविड केयर सेंटर या आइसोलेशन में शिफ्ट कराने का सिलसिला शुक्रवार- शनिवार की आधी रात के बाद तक चलता रहा। वही एक नर्ष भी पाजिटिव मिली है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal