ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 06/08/2020
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन “राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन” के तहत नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त – आरपी सिंह व उपायुक्त- आरपी बैस के मार्गदर्शन में पंजीकृत पथ विक्रेताओं का बैढन के मल्हार पार्क में ऑनलाइन लोन हेतु निःशुल्क आवेदन कराया जा रहा है जिसमें प्रत्येक पंजीकृत

हितग्राहियो को आधार कार्ड – वोटर आईडी एवं मोबाइल नंबर लाकर अपना आवेदन करा सकते हैं और इसके माध्यम से संबंधित बैंक शाखाओं द्वारा बिजनेस हेतु लोन 10000 रुपये (दस हजार) रुपये प्राप्त किया जा सकता है जिसमें हितग्राहियों को ब्याज नहीं लगेगा और शासन द्वारा ब्याज देय है ।
मौके पर सिटी मिशन मैनेजर- संदीप कुमार मिश्रा, विवेक, अंबिकेश पाण्डेय, आशुतोष सिंह मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal